फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री
26 Oct 2026, 08:53 PM

फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री

ABP News
@abpnews

अब Instagram पर वीडियो देखने के लिए फोन की छोटी स्क्रीन तक सीमित रहने की जरूरत नहीं है. अगर आप Reels देखते हुए अक्सर सोचते हैं कि इन्हें बड़ी स्क्रीन पर देखने का मजा कुछ अलग होगा तो आपके लिए एक नया ऑप्शन आ गया है. Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram को Apple TV पर उपलब्ध करा दिया है.

इससे यूजर्स अब टीवी पर Reels के साथ लंबे वीडियो और लाइव शो भी देख सकेंगे. कंपनी Instagram के वीडियो एक्सपीरियंस को स्मार्टफोन से आगे बढ़ाकर लिविंग रूम तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है, जहां दोस्त और परिवार के लोग एक साथ कंटेंट देख सकें. ऐसे में आइए जानते हैं कि Apple TV पर Instagram कैसे काम करेगा.

Apple TV पर ऐसे काम करेगा Instagram

अब App Store पर Instagram ऐप Apple TV के लिए भी उपलब्ध हो गई है. इससे पहले ऐप की लिस्टिंग में iPhone और iPad के लिए सपोर्ट का जिक्र था, लेकिन Apple TV को इसमें शामिल नहीं किया गया था. अब यूजर्स अपने Apple TV पर Instagram डाउनलोड करके वीडियो देख सकते हैं. यह ऐप फ्री में डाउनलोड की जा सकती है, हालांकि इसमें इन-ऐप खरीदारी का ऑप्शन भी दिया गया है. इसे चलाने के लिए Apple TV में tvOS 26.0 या इससे नया सॉफ्टवेयर वर्जन होना जरूरी है.

Reels के साथ लंबे वीडियो और लाइव शो भी देख सकेंगे

टीवी पर Instagram का एक्सपीरियंस सिर्फ छोटी वीडियो क्लिप तक सीमित नहीं है. यूजर्स अपने पसंदीदा क्रिएटर्स के वीडियो देख सकते हैं और अपनी दिलचस्पी के हिसाब से नया कंटेंट भी खोज सकते हैं. ऐप में Reels के अलावा लंबे वीडियो और लाइव शो भी शामिल हैं. इसमें एक ऐसा फीचर भी दिया गया है, जिससे यूजर किसी दूसरे डिवाइस पर वीडियो देखना बीच में छोड़ने के बाद टीवी पर वहीं से दोबारा देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें - इस हफ्ते 6 नए फोन होंगे लॉन्च, Infinix से Samsung तक इन मॉडल्स पर नजर

Fire TV और Google TV पर पहले ही आ चुका है Instagram

बड़ी स्क्रीन पर Instagram लाने की शुरुआत Meta ने दिसंबर 2025 में अमेरिका में Amazon Fire TV डिवाइस पर टेस्टिंग के साथ की थी. इसके बाद फरवरी 2026 में Google TV और जून 2026 में Samsung Smart TV तक इसका विस्तार किया गया. अब Apple TV भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है.

टीवी पर वीडियो देखने का एक्सपीरियंस कैसे बदलेगा Instagram?

Apple TV पर Instagram की शुरुआत के साथ Meta अपने वीडियो को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहती है. टीवी की बड़ी स्क्रीन पर लोग वीडियो अकेले देखने की जगह दोस्तों और परिवार के साथ भी देख सकते हैं. कंपनी लंबे वीडियो और माइक्रो ड्रामा  जैसे नए फॉर्मेट पर भी ध्यान दे रही है.इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2025 में iPad के लिए भी अलग Instagram ऐप लॉन्च की थी. अब Apple TV पर ऐप आने से यूजर्स को अपने पसंदीदा वीडियो देखने के लिए एक और ऑप्शन मिल गया है.

यह भी पढ़ें - माइक्रोफोन पर छोटी-सी स्क्रीन, Insta360 के नए गैजेट में क्या है खास?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation