Madhya Pradesh
25 Nov 2026, 12:50 PM
सबूत मिटाकर क्राइम करने वाले सावधान ! इंदौर में 15 मिनट में फिंगरप्रिंट ढूंढ लेगी पुलिस
News Patrika
@newspatrika
Indore news: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में बड़े अपराधों को अंजाम देकर सबूत मिटाने या घटनास्थल पर अधूरे निशान छोड़ने वाले अपराधियों के लिए अब बच निकलना मुश्किल होगा। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के फॉरेंसिक बेड़े में आधुनिक तकनीक से लैस ‘साइनोएक्रिलेट फ्यूमिंग चैबर’ मशीन शामिल हुई है। भोपाल पुलिस मुख्यालय से मिली यह मशीन फिंगरप्रिंट विभाग को सौंपी गई है। इसकी मदद से वारदात स्थल से मिलने वाले अधूरे और धुंधले फिंगरप्रिंट को स्पष्ट किया जा सकेगा। परंपरागत पाउडर तकनीक की तुलना में यह मशीन महज 15 मिनट में कांच, धातु और पॉलिथिन जैसी सतहों पर छिपे निशान रिकवर कर सकती है। इससे जांच की गति और सटीकता दोनों बढ़ेगी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9
Comments (0)