29 Sep 2026, 07:17 PM
Asian Games 2026: भारतीय एथलीटों ने 4×400 मीटर रिले में रचा इतिहास, बेटों ने जीता ब्रॉन्ज तो बेटियों ने देश जिताया छठा गोल्ड
Patrika
@patrika
Asian Games 2026: भारतीय महिला एथलीटों ने 4×400 मीटर रिले रेस में इतिहास रच दिया है। किरण पहल, एमआर पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज ने 3:29.69 का समय लेकर महिलाओं की 4x400m रिले में गोल्ड मेडल जीता है। इस इवेंट में भारतीय एथलीटों ने बहरीन और चीन को पछाड़ा है। यह एशियन गेम्स में भारत का छठा गोल्ड है। इसके अगले ही पुरुषों के 4x400m रिले इवेंट में भारतीय एथलीटों ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। विशाल टीके ने एंकर लेग में थाईलैंड के जोशुआ एटकिंसन को हराकर ब्रॉन्ज़ जिताया है। इस टीम में धर्मवीर, मनु, जय कुमार और विशाल ने 3:01.61 का समय निकालते हुए जापान और कतर के बाद तीसरा स्थान हासिल किया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)