बारिश में धुल जाएगा भारत न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
10 Nov 2026, 09:06 AM

बारिश में धुल जाएगा भारत न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट

ABP News
@abpnews

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मंगलवार (10 नवंबर) को हैमिल्टन के सेडन पार्क में है. इस मैच के जरिए शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. शुरुआती दोनों मैचों में मेन इन ब्लू ने जीत हासिल की है. गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही मैच बारिश से प्रभावित हुए हैं. क्या तीसरे मैच में भी बारिश का खलल देखने को मिलेगा या फिर मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ जाएगा? तो आइए जानते हैं कि इस मैच में मौसम का पूर्वानुमान क्या है.

बता दें कि पहले वनडे में टीम इंडिया ने रिवाइज्ड टारगेट चेज करते हुए DLS के तहत 5 विकेट से जीत हासिल की थी. दूसरे मुकाबले में भारत ने DLS के तहत 04 रन से जीत अपने नाम की थी.

हैमिल्टन का मौसम

न्यूजीलैंड के स्थानीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत दोपहर में 3 बजे से होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच शुरू होने के वक्त यानी करीब 3 बजे 75 फीसद बारिश आने के आसार हैं. इसके बाद भी बारिश का खलल देखने को मिल सकता है. लिहाजा साफ-साफ कहें तो मैच बारिश का प्रभाव दिख सकता है. मैच शुरू होने से करीब 1 घंटा पहले बीसीसीआई ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें ग्राउंड पर कवर दिख रहे हैं.

Not a very bright sight here in Hamilton at the moment. We will keep you posted on further updates. #NZvIND https://t.co/ax1icpmBad

— BCCI (@BCCI) November 10, 2026

बारिश के चलते टीम इंडिया का इंडोर अभ्यास

मैच से एक दिन पहले यानी सोमवार (09 नवंबर) को टीम इंडिया को बारिश के चलते इंडोर अभ्यास करना पड़ा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच के दौरान मौसम का क्या मिजाज रहता है.

मुकाबले के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, कुलदीप यादव.

मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की टीम

विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल, निक केली.

यह भी पढ़ें: ICC टेस्ट टीम रैंकिंग में बदलाव, वेस्टइंडीज ने लगाई छलांग; कहां है टीम इंडिया?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation