17 Nov 2026, 02:07 PM
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन हुई पक्की! कप्तान शुभमन गिल ने दिया अपडेट
ABP News
@abpnews

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन पर अपडेट दिया है. मंगलवार को कप्तान गिल ने कहा कि पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी. भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से वेलिंगटन स्थित बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा. भारत के टेस्ट स्क्वाड में कुल 7 तेज गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं, जहां जसप्रीत बुमराह पेस अटैक को लीड कर रहे होंगे.

4 गेंदबाज और 7 बल्लेबाज

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने कहा, "हमारे सामने एक अच्छी-खासी सिरदर्दी है, तेज गेंदबाजों ने वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया. हम अभी तक फाइनल कॉम्बिनेशन तय नहीं कर पाए हैं, लेकिन हम 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेंगे."

कप्तान गिल ने कहा कि टीम में 7 बल्लेबाज मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा, "हमारी टीम में 7 बल्लेबाज होंगे, 8 और 9, अंशुल और आकाशदीप कुछ हद तक बैटिंग कर लेते हैं. हमने अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया है, नीतीश भी बल्लेबाजी कर सकते हैं."

पुरानी गेंद का महारथी चाहिए

शुभमन गिल ने टीम इंडिया की उस चिंता को भी सबके सामने रखा कि जब गेंद पुरानी हो जाएगी, तब गेंदबाजी अटैक को कौन लीड करेगा. उन्होंने कहा कि, "हमें यह हल भी निकालना है कि जब गेंद पुरानी हो जाएगी तब गेंदबाजी का भार कौन संभालेगा."

उम्मीद है कि जसप्रीत बुमराह के पेस अटैक को लीड कर रहे होंगे. उनके साथ मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाशदीप खेल सकते हैं. भारत के पास रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के रूप में सिर्फ 2 स्पिन गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं. मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव को टीम से बाहर कर दिया गया था, उनकी जगह तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को भारतीय स्क्वाड में जगह मिली थी.

भारत का टेस्ट स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान) देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा

ऋषभ पंत पर भी दिया बयान

ऋषभ पंत चोट से ठीक होकर भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं. गिल ने कहा कि पंत इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और दुनिया भर में शतक लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

'10 साल बाद विराट कोहली पछताएगा...', कपिल देव के बयान से दुनिया हैरान; जानें क्या कहा

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
9
Comments (0)