09 Oct 2026, 09:04 PM
’14 बार लिखे पत्र लेकिन किया नजरअंदाज’, राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले खरगे का चुनाव आयोग को लेकर बयान
News Patrika
@newspatrika
INDIA Bloc Protest: संसद के सेंट्रल हॉल में विपक्षी दल इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के नेता और सांसद चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और उसमें हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे हैं। देश में लोकतंत्र को लेकर पैदा हुई चिंताओं और चुनाव आयोग के रवैये को लेकर अपनी बात रखने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ नाम का कोई वास्तविक गठबंधन है ही नहीं। ये तो सिर्फ डर से बना एक गठबंधन है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)