16 Nov 2026, 09:46 AM
ASEAN Summit के लिए मनीला में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप भी आएंगे, आज रवाना होंगे PM मोदी
ABP News
@abpnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (16 नवंबर) को तीन दिवसीय दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचेंगे. यहां वह वार्षिक भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस दौरान भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग मजबूत करने और व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने पर प्रमुखता से चर्चा होने की उम्मीद है. \

सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी समेत कई वैश्विक नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

क्वाड सम्मेलन में भी शामिल हो सकते हैं पीएम

प्रधानमंत्री मोदी 16 नवंबर को मनीला पहुंचेंगे और 17 नवंबर को पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इसके अलावा वह अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ क्वाड शिखर सम्मेलन में भी शामिल हो सकते हैं. दौरे के दौरान कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी प्रस्तावित हैं.

समुद्री सुरक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर रहेगा जोर
भारत इस सम्मेलन के जरिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समान विचारधारा वाले देशों के बीच नौसैनिक और समुद्री सहयोग बढ़ाने की कोशिश करेगा. भारत की प्राथमिकता क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, स्थिरता और आपसी समन्वय को मजबूत करना है. दक्षिण-पूर्व एशिया का समुद्री क्षेत्र हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के बीच रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है.

क्या है आसियान और कौन से देश हैं सदस्य?
आसियान यानी एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रमुख क्षेत्रीय संगठनों में से एक है. इसमें इंडोनेशिया, फिलीपींस, मलेशिया, सिंगापुर, ब्रुनेई, थाईलैंड, वियतनाम, म्यांमार, लाओस, कंबोडिया और पूर्वी तिमोर शामिल हैं.

भारत आसियान का आधिकारिक संवाद साझेदार है. इस सम्मेलन में अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया की प्रमुख शक्तियां भी हिस्सा लेंगी.

म्यांमार संघर्ष समेत क्षेत्रीय मुद्दों पर होगी चर्चा
फिलीपींस न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 15 से 17 नवंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन के लिए विभिन्न आसियान सदस्य देशों, संवाद साझेदारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि मनीला पहुंच रहे हैं. तीन दिवसीय कार्यक्रम में वैश्विक नेताओं के साथ कई उच्चस्तरीय बैठकें होंगी.

एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की रिपोर्ट के मुताबिक, सम्मेलन में म्यांमार में जारी संघर्ष समेत क्षेत्रीय विवादों पर चर्चा हो सकती है. इसके लिए तैयार किए जा रहे समापन दस्तावेजों के मसौदों में भी इन मुद्दों का जिक्र है. 17 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

भारत की एक्ट ईस्ट नीति में आसियान की अहम भूमिका
आसियान भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर उसकी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है. विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन ने मीडिया को बताया कि 11 सदस्यीय यह संगठन शांति, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

भारत और आसियान देशों के बीच सालाना व्यापार करीब 122 अरब डॉलर का है. टंडन ने कहा कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र का देश है और दक्षिण-पूर्व एशिया का समुद्री क्षेत्र उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. ऐसे में आसियान के सभी सदस्य देशों के साथ सामूहिक और अलग-अलग स्तर पर मजबूत रणनीतिक संबंध दोनों पक्षों के हित में हैं.

यह भी पढ़िएः UP चुनाव: 209 सीटों की लिस्ट दिल्ली गई? पंकज चौधरी और CM योगी ने जारी की चिट्ठी

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5
Comments (0)