आज भारत-वेस्टइंडीज दूसरा ODI, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
30 Sep 2026, 12:52 PM

आज भारत-वेस्टइंडीज दूसरा ODI, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

ABP News
@abpnews

आज भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है, क्योंकि उसने पहला मैच 8 विकेट से जीत लिया था. आज शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी.

आज दूसरा वनडे मैच बारासपारा स्टेडियम पर खेला जाएगा, जहां अब तक के इतिहास में केवल 2 ODI मैच खेले गए हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा का इस मैदान पर रिकॉर्ड बहुत शानदार है. विराट ने तो यहां अब तक दोनों मैचों में शतक लगाया है. इससे पहले भारतीय टीम सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरे, यहां जान लीजिए प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट से जुड़ी सारी डिटेल.

पिच रिपोर्ट

बारासपारा स्टेडियम पर पिछले दोनों वनडे मैच हाई-स्कोरिंग रहे हैं. इस मैदान पर अब तक खेली गई चारों पारियों में 300 से ज्यादा स्कोर बना है. जाहिर तौर पर यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग कही जा सकती है और आज स्कोरबोर्ड पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 350 रन बना सकती है. एक बार सेट होने के बाद बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल सकते हैं. चूंकि आज गुवाहाटी में बारिश की संभावना है, ऐसे में परिस्थितियों का असर खेल पर पड़ सकता है.

मौसम का हाल

भारतीय समयानुसार मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा. आज बुधवार को गुवाहाटी में सुबह से लेकर शाम तक लगातार बारिश होने की संभावना है. मैच शुरू होने के समय 40 प्रतिशत बारिश की संभावना है और देर रात तक लगातार बारिश हो सकती है.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज वनडे क्रिकेट में 143 बार आमने-सामने आए हैं, जिनमें 73 बार भारतीय टीम और 64 मौकों पर कैरेबियाई टीम विजयी रही है. उनके 4 मुकाबलों का कोई परिणाम नहीं निकल पाया.इस मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज का सिर्फ एक मैच खेला गया है, 2019 में खेले गए उस मुकाबले में टीम इंडिया 8 विकेट से विजयी रही थी.

कुल मैच - 143 मैच

भारत जीता - 73

वेस्टइंडीज जीता - 64

नो रिजल्ट - 4

मैच प्रिडिक्शन

भारतीय टीम मौजूदा फॉर्म के आधार पर जीत की दावेदार है. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भी टीम इंडिया आगे है. हमारा प्रिडिक्शन मीटर कहता है कि आज के मैच में 70-30 प्रतिशत भारत की जीत के चांस होंगे.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव

यह भी पढ़ें:

हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation