10 Nov 2026, 10:46 AM
IND vs NZ 3rd ODI: टॉस होते ही बारिश ने फिर दी दस्तक, शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें प्लेइंग 11
News Patrika
@newspatrika
India vs New Zealand, Hamilton ODI Update: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने तीसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, टॉस होते ही हैमिल्टन में बारिश ने एक बार फिर से दस्तक दे दी, जिसकी वजह से मैच शुरू नहीं हो सका। टॉस के बाद मैदान और पिच को तुरंत कवर कर दिया गया। टॉस के बाद जितनी देर बारिश होगी, हर 4 मिनट में एक ओवर कम हो जाएगा। फिलहाल 40-40 ओवर का मुकाबला निर्धारित किया गया है, जो सुबह 9:30 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश की वजह से मैच शुरू नहीं हो पाया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9
Comments (0)