IND vs NZ: न्‍यूजीलैंड के 356 रन के जवाब में भारत ने बनाए 246, बीच मैच में टीम इंडिया में हुआ बदलाव, आकाश दीप की जगह खेलेंगे प्रसिद्ध
29 Nov 2026, 08:45 AM

IND vs NZ: न्‍यूजीलैंड के 356 रन के जवाब में भारत ने बनाए 246, बीच मैच में टीम इंडिया में हुआ बदलाव, आकाश दीप की जगह खेलेंगे प्रसिद्ध

News Patrika
@newspatrika
IND vs NZ 2nd Test Day 3 Highlights: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्‍ट क्राइस्‍टचर्च में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कीवी टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 246 पर ऑल आउट हुई है। इस तरह मेजबान टीम को पहली पारी के आधार पर 110 रन की बढ़त मिली है। भारत की ओर से ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्‍यादा 88 रनों की शानदार पारी खेली है। इसके साथ ही बीच मैच में टीम इंडिया में एक एक बदलाव हुआ है। आकाश दीप की जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर प्रसिद्ध कृष्‍णा को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। आकाश एक ही ओवर में जैमीसन हेलमेट पर दो बार चोट लगने की वजह से बाहर हो गए हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation