राजगढ़ जिले में पांच साल में कम हो गए 93 हजार गोवंश, 4.74 लाख के साथ बफेलो की बादशाहत कायम
Rajgarh, Madhya Pradesh 27 Nov 2026, 07:30 PM

राजगढ़ जिले में पांच साल में कम हो गए 93 हजार गोवंश, 4.74 लाख के साथ बफेलो की बादशाहत कायम

News Patrika
@newspatrika
21वीं पशुधन गणना-2024-25 के अनुसार 2019 और 2024 की के आंकड़े जिले में पशुपालन के बदलते स्वरूप की कहानी बयां कर रहे हैं। भैंसों की संख्या जहां 4.74 लाख के पार है, वहीं देशी गोवंश का आंकड़ा 1.78 लाख पर सिमट गया है। दूसरी ओर बकरी-बकरों की संख्या भी बढ़कर 1.83 लाख पहुंच गई है। इन पांच सालों में सबसे अधिक अंतर गोवंश की संख्या में ही दर्ज हुआ है। हालांकि भैंसों की संख्या में मामूली अंतर है। हालांकि जिले में हो रही दुर्दशा और लगातार सड़क हादसों में जान गंवाने से भी गोवंश की संख्या घटी है। पांच सालों में पशुधन की बदलती संख्या जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालन की दिशा में हो रहे बदलावों की ओर इशारा करती है। भैंसों की संख्या डेयरी आधारित पशुपालन की अहमियत बताती है, वहीं देशी गोवंश की संख्या में आई कमी और निराश्रित गोवंश की बड़ी तादाद संरक्षण व्यवस्था को लेकर चिंता का विषय है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
14

Comments (0)

Login to join the conversation