बेटी के जन्म पर फ्री होगी डिलीवरी, इंदौर की डॉक्टर ने आजीवन जारी रखने का लिया संकल्प
Indore, Madhya Pradesh 16 Oct 2026, 03:25 PM

बेटी के जन्म पर फ्री होगी डिलीवरी, इंदौर की डॉक्टर ने आजीवन जारी रखने का लिया संकल्प

News Patrika
@newspatrika
Indore news: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में नवरात्र में एक अस्पताल ने अनूठी पहल की। यहां पर अस्पताल ने फैसला लिया है कि नवरात्र के नौ दिन में अगर बेटी जन्म लेगी तो पूरी डिलीवरी फ्री होगी। डिस्चार्ज होने तक अस्पताल प्रबंधन खुद सारा खर्च उठाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर चार दिन में तीन बेटियों ने जन्म लिया है। अस्पताल प्रबंधक ने तो यहां तक घोषणा कर दी कि आजीवन ये योजना जारी करेगी। ये पहल राऊ के मैक्स हिल मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल ने की है। अस्पताल का संचालन डॉ. गायत्री चौधरी करती हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation