Explained: IBM का भारतीयों को 3 हफ्ते का अल्टीमेटम! आखिर क्यों टूटा मुसीबतों का पहाड़?
27 Nov 2026, 07:53 PM

Explained: IBM का भारतीयों को 3 हफ्ते का अल्टीमेटम! आखिर क्यों टूटा मुसीबतों का पहाड़?

ABP News
@abpnews

अमेरिकी टेक कंपनी IBM ने अपने कंसल्टिंग डिवीजन में H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का फैसला किया है. इसका सीधा असर हजारों भारतीय पेशेवरों पर पड़ेगा, जो अमेरिका में इसी स्पॉन्सरशिप के सहारे काम कर रहे हैं. कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को सिर्फ तीन हफ्ते का वक्त दिया है. अब जिन्हें भारत लौटना पड़े, उनके वेतन में 80% तक की भारी कटौती का अनुमान है.

आखिर IBM ने ऐसा किया क्यों और इससे भारतीयों पर क्या असर पड़ेगा?

क्या हुआ है ठीक-ठीक?

IBM ने अपने सबसे बड़े डिवीजन 'IBM Consulting' के ज्यादातर रोल्स के लिए अमेरिका में वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद कर दी है. इस डिवीजन में दुनिया भर में 1,50,000 से ज्यादा लोग काम करते हैं. कंपनी ने यह फैसला 'बदलती बिजनेस जरूरतों' और 'कुशल कर्मचारियों की उपलब्धता' का हवाला देकर लिया है.

IBM का कहना है कि पिछले कुछ सालों से हाई-स्किल्ड वीजा प्रोग्राम में उसकी भागीदारी लगातार कम हो रही थी, इसलिए अब उसने यह कदम उठाया है. यह फैसला सिर्फ IBM Consulting के ज्यादातर रोल्स पर लागू है, पूरी कंपनी पर नहीं.

कौन है सबसे ज्यादा प्रभावित?

इस फैसले का सबसे बड़ा असर H-1B वीजा होल्डर्स और उन कर्मचारियों पर पड़ेगा जो ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे हजारों पेशेवर हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय शामिल हैं. वे अपने नियोक्ता (IBM) पर ही निर्भर हैं, ताकि वे अमेरिका में कानूनी तौर पर काम कर सकें और अपनी परमानेंट रेजिडेंसी (ग्रीन कार्ड) की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकें.

एक बार स्पॉन्सरशिप खत्म होने पर इन लोगों के सामने अमेरिका में रुकने का कोई साफ रास्ता नहीं बचता.

कर्मचारियों के पास क्या विकल्प हैं?

प्रभावित कर्मचारियों के पास मोटे तौर पर दो ही रास्ते हैं:

विकल्प 1: अमेरिका से बाहर शिफ्ट हो जाएं

अगर कर्मचारी IBM के साथ ही काम करना चाहते हैं, तो उन्हें अमेरिका से बाहर किसी दूसरे देश के ऑफिस में जाना होगा. IBM के करियर पोर्टल पर 19 नवंबर 2026 तक अमेरिका से बाहर कुल 1,278 कंसल्टिंग वैकेंसी थीं, जिनमें से 1,125 सिर्फ भारत में थीं. सिंगापुर में 23 और ब्रिटेन में 18 पद खाली थे, जबकि अमेरिका में सिर्फ 89 वैकेंसी थीं. यानी अगर कोई शिफ्ट होना चाहता है, तो सबसे ज्यादा संभावना भारत आने की ही है.

विकल्प 2: नौकरी छोड़ दें

जो कर्मचारी विदेश शिफ्ट होने के लिए तैयार नहीं हैं, उन्हें कंपनी छोड़नी होगी. ऐसे कर्मचारियों को तीन महीने का सीवरेंस (वेतन) दिया जाएगा और 31 दिसंबर 2026 उनका आखिरी कार्यदिवस होगा.

भारत लौटने पर 80% सैलरी कटौती की बात क्यों?

भारत में वैकेंसी ज्यादा होने के बावजूद, यह शिफ्टिंग इतनी आसान नहीं है. अमेरिका में सालों से काम कर रहे एक IBM कर्मचारी ने प्लेटफॉर्म 'Blind' पर दावा किया कि भारत शिफ्ट होने पर सैलरी में लगभग 80% की कटौती हो सकती है.

कर्मचारी ने लिखा, 'मुझे सरप्राइज मीटिंग में बताया गया कि मेरे पास सिर्फ तीन हफ्ते हैं, या तो 80% पे कट के साथ भारत शिफ्ट हो जाओ, या 31 दिसंबर तक नौकरी चली जाएगी. मैंने यहां अपना करियर बनाया है, टैक्स दिया है और जिंदगी बसाई है. अब मुझे सब कुछ छोड़ने को कहा जा रहा है'.

हालांकि, यह 80% का आंकड़ा एक कर्मचारी के निजी अनुभव पर आधारित है, IBM ने इसे आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है.

IBM ने यह कदम क्यों उठाया?

IBM का साफ कहना है कि यह फैसला कर्मचारियों की कमी की वजह से नहीं, बल्कि बदलती स्किल जरूरतों और क्लाइंट की जरूरतों की वजह से है. कंपनी का कहना है कि उसने पहले अमेरिका में स्किल की कमी को पूरा करने के लिए हाई-स्किल्ड वीजा प्रोग्राम का इस्तेमाल किया था, लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत कम हो गई है.

IBM Consulting की ग्रोथ 2024 से लगभग फ्लैट रही है, और कंपनी अब Red Hat और HashiCorp सॉफ्टवेयर और क्लाउड पर ज्यादा फोकस कर रही है.

पूरा अमेरिकी माहौल सख्त क्यों हो रहा?

IBM का यह कदम अचानक नहीं आया है. अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के तहत H-1B वीजा को लेकर सख्ती लगातार बढ़ रही है. सितंबर 2025 में व्हाइट हाउस ने नए H-1B पिटीशन पर 1 लाख डॉलर का एक बार का शुल्क लगाने की घोषणा की थी.

अक्टूबर 2026 को प्रशासन ने माइक्रोसॉफ्ट, Adobe और भारतीय कंपनियों में Infosys और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन (PERM) प्रोसेस से कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया था. यह वही प्रक्रिया है जिससे कंपनियां कर्मचारियों के लिए ग्रीन कार्ड स्पॉन्सर करती हैं. यानी सिर्फ IBM ही नहीं, बल्कि पूरा अमेरिकी इमिग्रेशन सिस्टम ही विदेशी कर्मचारियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है.

भारतीय कर्मचारियों के लिए इसका क्या मतलब है?

भारत में जन्मे पेशेवर अमेरिका में H-1B वीजा होल्डर्स और ग्रीन कार्ड के इंतजार करने वालों में सबसे बड़ा हिस्सा हैं. IBM के इस फैसले से उनके सामने एक बहुत मुश्किल चुनाव खड़ा हो गया है.

जो लोग सालों से अमेरिका में अपना करियर, घर और परिवार बसा चुके हैं, उनके लिए यह फैसला सिर्फ नौकरी का नहीं, बल्कि पूरी जिंदगी का फैसला बन गया है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
12

Comments (0)

Login to join the conversation