12 Nov 2026, 07:19 PM
Fake Milk: कैसे पता करें दूध नकली है या असली, इन तीन तरीकों से खुल जाएगी पोल?
ABP News
@abpnews

How To Check Milk Purity At Home Easy Tests: दूध भारतीय घरों की रोजमर्रा की जरूरत का हिस्सा है. सुबह की चाय हो, दही जमाना हो या फिर खीर और मिठाई बनानी हो, दूध का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है. यही वजह है कि दूध की शुद्धता को लेकर लोगों की चिंता भी बनी रहती है. दूध में पानी, स्टार्च और डिटर्जेंट जैसी चीजों की मिलावट की खबरें सामने आती रहती हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि घर पर ही दूध की शुद्धता का अंदाजा कैसे लगाया जाए.

मिलावटी दूध को पहली नजर में पहचानना हमेशा आसान नहीं होता. उसका रंग और रूप सामान्य दूध जैसा ही नजर आ सकता है. हालांकि, कुछ आसान घरेलू तरीकों से दूध में पानी, स्टार्च या डिटर्जेंट जैसी मिलावट का पता लगाने की कोशिश की जा सकती है. इसके लिए आपको किसी बड़ी मशीन या लैब की जरूरत नहीं पड़ती.

पानी की मिलावट ऐसे पकड़ें

दूध में पानी मिलाना सबसे आम तरह की मिलावट में शामिल है. इससे दूध की मात्रा तो बढ़ जाती है, लेकिन उसकी गाढ़ापन और पोषण पर असर पड़ता है. देखने में ऐसा दूध सामान्य लग सकता है, लेकिन एक आसान टेस्ट से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

इसके लिए एक साफ और चिकनी प्लेट लें. प्लेट को थोड़ा तिरछा करके उस पर दूध की कुछ बूंदें डालें. अगर दूध धीरे-धीरे नीचे की तरफ बहता है और पीछे एक गाढ़ी सफेद परत या निशान छोड़ता है, तो उसमें दूध की प्राकृतिक चिकनाई और प्रोटीन मौजूद होने का संकेत मिलता है. वहीं अगर दूध बहुत तेजी से बह जाए और पीछे लगभग कोई निशान न छोड़े, तो उसमें पानी की मिलावट होने की आशंका हो सकती है. दूध में मौजूद फैट और प्रोटीन उसकी गाढ़ी बनावट में भूमिका निभाते हैं. पानी मिलाने पर यह गाढ़ापन कम हो जाता है, जिसकी वजह से दूध प्लेट पर ज्यादा तेजी से बह सकता है.

स्टार्च की मिलावट का ऐसे लगाएं पता

कई बार दूध में पानी मिलाने के बाद उसकी गाढ़ी बनावट बनाए रखने के लिए स्टार्च मिलाने की कोशिश की जाती है. स्टार्च आमतौर पर चावल या आलू जैसी चीजों से प्राप्त हो सकता है. यह दूध को देखने में गाढ़ा बना सकता है, लेकिन इससे दूध की प्राकृतिक पोषण गुणवत्ता वापस नहीं आती.

स्टार्च की मौजूदगी जांचने के लिए थोड़ी मात्रा में दूध एक छोटी कटोरी में लें और उसे ठंडा होने दें. इसके बाद उसमें आयोडीन टिंचर की दो-तीन बूंदें डालें. अगर दूध का रंग नीला पड़ने लगे, तो यह स्टार्च की मौजूदगी का संकेत हो सकता है. वहीं शुद्ध दूध में इस तरह का रंग बदलाव नहीं दिखना चाहिए. आयोडीन और स्टार्च के बीच होने वाली प्रतिक्रिया की वजह से रंग में यह बदलाव दिखाई देता है. इसलिए यह टेस्ट घर पर स्टार्च की संभावित मिलावट की शुरुआती जांच के तौर पर किया जा सकता है.

डिटर्जेंट की मिलावट ऐसे पहचानें

दूध में डिटर्जेंट की मिलावट सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन ऐसी मिलावट की आशंका को लेकर भी लोग चिंतित रहते हैं. डिटर्जेंट से दूध में झाग ज्यादा बन सकता है, जिससे वह देखने में मलाईदार या ताजा लग सकता है.

इसे जांचने के लिए करीब 5 से 10 मिलीलीटर दूध एक बोतल में लें. इसमें लगभग इतनी ही मात्रा में पानी डालें और बोतल को अच्छी तरह हिलाएं. सामान्य दूध में हल्का झाग बन सकता है, लेकिन यह जल्दी खत्म हो जाता है. अगर झाग बहुत ज्यादा बने और काफी देर तक साबुन के झाग की तरह बना रहे, तो दूध में डिटर्जेंट जैसी मिलावट की आशंका हो सकती है. दूध में मौजूद प्रोटीन भी थोड़ी मात्रा में झाग बना सकते हैं, लेकिन डिटर्जेंट में मौजूद सर्फेक्टेंट हवा को ज्यादा देर तक रोककर रखते हैं. इसी वजह से उसका झाग ज्यादा देर तक बना रह सकता है.

इसे भी पढ़ें : Weight Loss Drugs: आंखें खराब कर रहीं वजन घटाने की दवाएं, जानें ये कितनी खतरनाक?

सिर्फ इन टेस्ट पर पूरी तरह निर्भर न रहें

इन घरेलू तरीकों से दूध में कुछ आम मिलावट की शुरुआती जांच की जा सकती है, लेकिन इन्हें लैब टेस्ट का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए. अगर दूध की गुणवत्ता को लेकर गंभीर संदेह है, तो इसकी पुष्टि के लिए वैज्ञानिक जांच जरूरी होती है.

इसके अलावा दूध की गंध, स्वाद और बनावट में अचानक बदलाव को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. बहुत पतला दूध, असामान्य गंध, साबुन जैसा स्वाद या सामान्य से अलग बनावट मिलावट की तरफ इशारा कर सकती है. दूध खरीदते समय भरोसेमंद डेयरी या सही तरीके से सील किए गए पैकेज्ड सोर्स को प्राथमिकता देना भी जरूरी है. घर पर दूध उबालने से बैक्टीरिया का खतरा कम हो सकता है, लेकिन उबालना हर तरह की मिलावट को खत्म नहीं करता. इसलिए दूध की शुद्धता को लेकर सावधानी रखना ज्यादा जरूरी है.

इसे भी पढ़ें : AIIMS Video Consultation: अब वीडियो कॉल पर चेकअप करेंगे AIIMS के डॉक्टर, बार-बार नहीं आना पड़ेगा अस्पताल

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
10
Comments (0)