24 Oct 2026, 02:47 PM
हत्या-रंगदारी, अवैध वसूली… US में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार
ABP News
@abpnews

अमेरिका में भारत के मोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ उर्फ भाऊ रिटोलिया गिरफ्तार हो चुका है. उसे उर्फ भाऊ रिटोलिया पकड़ा है. साल 2023 में हिमांशु के खिलाफ इंटरपोल की तरफ से रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था. रेड कॉर्नर नोटिस के जरिए दूसरे देशों की पुलिस से किसी मोस्ट वांटेड व्यक्ति का पता लगाने और कानून के तहत उसे हिरासत में लेने में मदद मांगी जाती है.

हिमांशु भाऊ के ऊपर कई गंभीर आरोप थे. दिल्ली, हरियाणा और दूसरे राज्यों में हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती मांगने और हथियारों की तस्करी जैसे केस दर्ज थे. इंटरपोल ने हिमांशु भाऊ के खिलाफ अगस्त 2023 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था.  इसके बाद भारतीय जांच एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं. हिमांशु भाऊ NIA, दिल्ली-हरियाणा पुलिस मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था. हिमांशु भाऊ हरियाणा के रोहतक जिले के रिटोली गांव का रहने वाला था.

हरियाणा-दिल्ली पुलिस ने रखा था लाखों रुपये का इनाम

हरियाणा पुलिस ने हिमांशु भाऊ की गिरफ्तारी में मदद करने के लिए उस पर 2.5 लाख रुपये का इनाम रखा था. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने हिमांशु भाऊ की सिर पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा था. इस क्रम में भारतीय एजेंसियां लंबे समय से हिमांशु की तलाश में लगी हुई थी. मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ पर आरोप है कि वह विदेश में बैठकर दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब में गैंग ऑपरेट करता था.

नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार

हरियाणा STF के इनपुट पर अमेरिका में एक और कुख्यात गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया है. उस पर दिल्ली-हरियाणा और पंजाब  25 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, रंगदारी जैसे केस शामिल है. इसके अलावा नीरज का नाम साल 2019 में फरीदाबाद में कांग्रेस नेता विकास चौधरी की मर्डर में आ चुका है. ये हिमांशु भाऊ के साथ गैंग ऑपरेट करता है. NIA नीरज  के घर पर छापेमारी भी कर चुकी है. नीरज फरीदपुरिया 2012 में हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद था. उसे 2015 में उम्र कैद हुई. हालांकि उसे पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने 2019 में जमानत दे दी. उसके बाद नीरज विदेश भाग गया था.

कई बड़े कांड में नाम शामिल होने के दावे

यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर गोलीबारी की घटना से हिमांशु भाऊ का नाम जोड़ा जाता है. दिल्ली के बर्गर किंग आउटलेट में हुई हत्या, बेरी के चेयरमैन की हत्या की कथित साजिश और जिम ट्रेनर विजय की हत्या जैसे मामलों में भी उसका नाम सामने आया है.  हिमांशु भाऊ को नीरज बवाना और बंबीहा गैंग से जुड़े लोगों का करीबी बताया जाता है. वहीं, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के गिरोह के साथ उसकी दुश्मनी की खबरें भी सामने आती रही हैं.

ब्रेकिंग खबर है अपडेट की जा रही है....

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)