Haryana Unemployment Scheme: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे 2 हजार रुपये, जानें कैसे करें अप्लाई?
17 Nov 2026, 09:07 PM

Haryana Unemployment Scheme: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे 2 हजार रुपये, जानें कैसे करें अप्लाई?

ABP News
@abpnews

Haryana Unemployment Scheme: हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए राज्य सरकार ने अपने खजाने का मुंह खोल दिया है. प्रदेश के युवाओं को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार की सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत वित्त वर्ष 2026 के लिए पात्र युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

इस योजना के अंतर्गत योग्यता के आधार पर युवाओं को हर महीने आर्थिक सहायता यानी बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. सरकार की ओर से जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र युवा 30 नवंबर 2026 तक रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. निर्धारित अंतिम तारीख के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन एक्सेप्ट नहीं किए जाएंगे. इसलिए एलिजिबल युवाओं को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.

शैक्षणिक योग्यता के आधार पर कितना मिलेगा भत्ता?

हरियाणा सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है 12वीं पास और 10वीं के बाद 2 वर्षीय कोर्स, डिप्लोमा धारक बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1200 रुपये दिए जाते हैं. वहीं ग्रेजुएट या उससे ज्यादा उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं के साथ-साथ तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक युवाओं को हर महीने 2000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.

बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए जरूरी पात्रता

योजना का लाभ उठाने के लिए युवाओं को सरकार की ओर से योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा. इसमें आयु सीमा 21 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं आवेदक हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए और उसके पास डोमिसाइल प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है. वहीं आवेदक का नाम 1 नवंबर 2026 तक राज्य के किसी भी रोजगार कार्यालय में कम से कम लगातार 3 वर्ष पुराना रजिस्टर्ड होना चाहिए.

इसके अलावा आवेदक के परिवार की सभी सोर्स से कुल वार्षिक आय 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा आवेदक के परिवार के पास 10 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य की रिहायशी या कमर्शियल संपत्ति नहीं होनी चाहिए और न ही कृषि भूमि दो हेक्टेयर से ज्यादा होनी चाहिए. वर्तमान में किसी संस्थान में विद्यार्थी, ट्रेनी या अप्रेंटिस के रूप में कार्यरत नहीं होना चाहिए और वह न तो स्वयं नियोजित हो और न ही सक्षम युवा योजना का लाभार्थी होना चाहिए.

ये भी पढ़ें-UP Board 2027 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी, 21 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

परिवार पहचान पत्र

आधार कार्ड

आधार से जुड़ी बैंक पासबुक

शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र व मार्कशीट

रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी

निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

राजस्व अधिकारी द्वारा सत्यापन संपत्ति संबंधित शपथ पत्र व स्व घोषणा पत्र

विवाहित महिला आवेदकों के लिए ससुराल पक्ष का राशन कार्ड

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

आवेदन करने के लिए सबसे पहले हरियाणा सरकार के रोजगार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट hrex.gov.in पर जाएं.

इसके बाद पोर्टल पर जाने से पहले अपनी आयु, पारिवारिक आय, रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन और शैक्षणिक योग्यता की सभी शर्तों को अच्छी तरह जांचें.

अब अपनी जानकारी भरें, इसके बाद मांगी गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.

लास्ट में फॉर्म को एक बार फिर अच्छे से चेक करके आवेदन को सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-UPSC recruitment 2026: UPSC ने अलग-अलग विभागों में खोलें नौकरी के दरवाजे, जानें किन पदों पर होगी भर्ती?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
9

Comments (0)

Login to join the conversation