Uttar Pradesh
26 Nov 2026, 10:56 AM
हरदोई में पिता-पुत्र के बीच खूनी संघर्ष, बेटे ने पिता को मार डाला
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के हरदोई में कोतवाली शहर क्षेत्र के राधानगर मोहल्ले में मंगलवार देर रात रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. यहां शराब के नशे में पत्नी से झगड़ रहे पिता को रोकने पहुंचे इकलौते बेटे ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से पिता को मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया.

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: इमरान मसूद के बयान पर इकरा हसन बोलीं, 'सपा ने यह साफ कर दिया था कि...'

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, राधानगर निवासी 53 वर्षीय रामेंद्र सिंह मंडी में पल्लेदारी करते थे. परिवार में पत्नी अंजू और 28 वर्षीय इकलौता बेटा सत्यम सिंह है. सत्यम बच्चों को डांस सिखाता है बताया जा रहा है कि रामेंद्र शराब पीने के बाद अक्सर पत्नी से विवाद और मारपीट करते थे. पिछले दो दिनों से पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा था.

मंगलवार रात करीब एक बजे रामेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचे और पत्नी अंजू से झगड़ने लगे. विवाद बढ़ता देख बेटा सत्यम बीच-बचाव करने पहुंचा. इसी दौरान पिता-पुत्र के बीच भी मारपीट शुरू हो गई. गुस्से में सत्यम ने धारदार हथियार से पिता पर हमला कर दिया. गंभीर चोटों के चलते रामेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि पत्नी अंजू की तहरीर पर आरोपी सत्यम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं.

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, योगी सरकार की पर्यटन विकास नीति को सराहा

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7
Comments (0)