07 Nov 2026, 11:49 PM
टी20 टीम का हुआ ऐलान, हार्दिक पांड्या को फिर नहीं मिला चांस, वापसी पर सस्पेंस बरकरार
ABP News
@abpnews

हार्दिक पांड्या के लिए वापसी का इंतज़ार लंबा चल सकता है. टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस स्टार ऑलराउंडर को बडौदा की टीम में भी चांस नहीं मिला है. 14 नवंबर से भारतीय घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्राफी शुरू हो रही है. हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या बड़ौदा टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे.

कुछ समय पहले तक कयास लगाए जा रहे थे कि हार्दिक सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में वापसी कर सकते हैं, लेकिन अब उन उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है. फ़िलहाल हार्दिक पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं और रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. इस चोट के बाद कोई सकारात्मक अपडेट सामने नहीं आया है कि हार्दिक की वापसी आखिर कब तक हो पाएगी?

खैर बड़ौदा के लिए अच्छी खबर यह है कि टीम में जीतेश शर्मा, दीपक हुड्डा और रसिख सलाम डार जैसे नामी खिलाडी मौजूद हैं. हार्दिक की बात करें तो वे IPL 2026 के बाद कोई पेशेवर क्रिकेट नहीं खेले हैं. उन्हें अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में चुना गया था, लेकिन चोट के कारण उन्हें सीरीज शुरू होने से पहले ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा.

सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के लिए बड़ौदा का स्क्वाड: क्रुणाल पांड्या (कप्तान), अतीत सेठ (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, शिवालिक शर्मा, शाश्वत रावत, अमित पासी (विकेटकीपर), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), भानू पनिया, महेश पिठिया, परीक्षित पाटीदार, हेमंत पुंडे, राज लिम्बानी, रसिक डार, ध्रुव बी पटेल, सफवन पटेल

कप्तान शुभमन गिल दे चुके हैं बयान

2027 वनडे वर्ल्ड कप ज्यादा दूर नहीं है. उससे पहले हार्दिक पांड्या जैसे विश्व स्तरीय ऑलराउंडर की फिटनेस जरूर टीम मैनेजमेंट के लिए मुसीबत का सबब बनी होगी. कप्तान शुभमन गिल भी हार्दिक को लेकर बयान दे चुके हैं. उनका कहना था कि हार्दिक के आने से लोवर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी और टीम की गेंदबाजी भी मजबूत होगी. उन्होंने यह भी कहा कि हार्दिक को वापस आने से पहले घरेलू क्रिकेट में खेलकर अपनी गेम फिटनेस साबित करनी होगी.

यह भी पढ़ें:

क्या है DLS नियम? जिससे न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत को मिली जीत?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7
Comments (0)