Birthday Special: 38 साल के हुए विराट कोहली, देखें उनके 38 रिकार्ड्स
05 Nov 2026, 01:57 PM

Birthday Special: 38 साल के हुए विराट कोहली, देखें उनके 38 रिकार्ड्स

ABP News
@abpnews

आज 5 नवंबर को विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. कोहली ने जन्मदिन से एक दिन पहले ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 74 रनों की शानदार पारी खेली. स्टेडियम में दर्शकों ने विराट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, शोर मचाया तो कोहली ने भी उनका धन्यवाद किया. यहां हम विराट कोहली के 38 आंकड़े/रिकार्ड्स के बारे में बता रहे हैं.

विराट कोहली ने 2006-07 में दिल्ली के लिए अपने पहले रणजी ट्रॉफी सीजन में नौ इनिंग्स में 257 रन बनाए, इसमें एक हाफ सेंचुरी थी. उनका बेस्ट स्कोर 90 का था.

दिल्ली के लिए अपने पहले विजय हजारे ट्रॉफी सीजन (2008-09) में विराट कोहली ने 7 पारियों में 89.00 के एवरेज से 534 रन बनाए थे, जिसमे 4 शतक थे. वह सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थें.

अपने पहले इंटर स्टेट T20 टूर्नामेंट (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) सीजन में पांच इनिंग्स में 35.80 के एवरेज से एक फिफ्टी के साथ 179 रन बनाए.

2008 के U19 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने 235 रन बनाए, जिसमें एक सेंचुरी शामिल रही. विराट उस टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.

टेस्ट और ODI में भारत के लिए यूथ लेवल पर कोहली ने 1910 रन बनाए हैं, जिसमे खेली 44 पारियो में 4 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं. इसमें भारत के लिए 12 यूथ टेस्ट में तीन सेंचुरी और छह फिफ्टी के साथ 932 रन और 28 यूथ ODI में एक सेंचुरी और छह फिफ्टी के साथ 978 रन शामिल हैं.

भारतीय कप्तान के तौर पर 7 डबल सेंचुरी. इतिहास में किसी टेस्ट कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा.

विराट कोहली ने बतौर कप्तान 68 टेस्ट में 5864 रन बनाए. इसमें 20 शतक और 18 अर्धशतक हैं. टेस्ट में किसी कप्तान द्वारा बनाए गए चौथे सबसे ज्यादा.

विराट कोहली ने बतौर टेस्ट कप्तान घर पर खेली 11 में से 11 सीरीज जीती.

बतौर कप्तान विराट कोहली का बैटिंग एवरेज 70.02: का रहा. उन्होंने 30 टेस्ट में 2,871 रन बनाए, जिसमें 46 इनिंग में 10 शतक और छह फिफ्टी शामिल हैं.

SENA कंडीशन में विराट कोहली ने 12 शतक लगाए. सचिन (17) के बाद वह सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय.

बतौर टेस्ट कप्तान कोहली ने 68 टेस्ट जीते, जो किसी भारतीय कप्तान की सबसे ज्यादा जीत है.

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में 7 शतक लगाए. वह ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एशियाई प्लेयर हैं.

नॉन ओपनर द्वारा वनडे में सबसे ज्यादा 150 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिन्होंने 5 बार ऐसा किया.

घरेलू हालात में विराट कोहली ने 7035 रन बनाए, जो होम ग्राउंड पर किसी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन हैं. उन्होंने 130 पारियों में 62.81 के औसत से आए हैं, जिसमें 28 शतक और 36 अर्द्धशतक शामिल हैं.

टेस्ट की दूसरी पारी में विराट का बैटिंग एवरेज 61.78 का रहा. उन्होंने 52 पारियों में 3,151 रन बनाए, जिसमे 15 शतक और 5 अर्धशतक हैं.

वनडे में विराट कोहली का SENA देशों में औसत 50 से ज्यादा है. साउथ अफ्रीका (76.38), इंग्लैंड (51.48), न्यूज़ीलैंड (51.53) और ऑस्ट्रेलिया (50.03) में 50 से ज्यादा औसत रखने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं.

वह वनडे में सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं, उनके 6477 रन हैं. उन्होंने 104 पारियों में 89.95 की औसत से 6477 रन बनाए. इसमें 25 शतक और 30 अर्धशतक हैं.

विराट कोहली ने 45 शतक जीत के लिए लगाए, जिसमें सचिन तेंदुलकर (33) बहुत पीछे हैं.

विराट कोहली ने 10 देशों में खेला है, इसमें से 9 में उनका एवरेज 50 से ज्यादा का है. सिर्फ श्रीलंका (45.25) में उनका एवरेज 5 से कम है.

विराट कोहली के नाम एक वेन्यू पर बिना आउट हुए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने तिरुवनंतपुरम के  ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में 3 पारियों में 338 रन बनाए, इसमें 2 शतक शामिल हैं.

विराट कोहली ने T20I में सफल रन-चेज में 1,561 रन बनाए, इसमें उनका औसत 78.61 और स्ट्राइक रेट 135.43 का रहा.

2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में विराट कोहली ने 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था, जो उनका सबसे तेज अर्धशतक है.

विराट कोहली ने 2016 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए अपना सबसे तेज आईपीएल शतक जड़ा था, जो 47 गेंदों में आया था.

विराट कोहली ने 2010-19 तक 431 पारियों में 20,960 रन बनाए. वह एक दशक में 20,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले अकेले क्रिकेटर बन गए.

विराट कोहली ने 2023 से 2026 आईपीएल तक हर सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए. वह ऐसा करने वाले अकेले बैट्समैन हैं.

वह आईपीएल और T20 वर्ल्ड कप फाइनल दोनों में 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. विराट कोहली के आलावा जसप्रीत बुमराह ने दोनों अवार्ड जीते.

विराट की सबसे तेज T20 पारी का स्ट्राइक रेट 241.38 का था. उन्होंने 2019 में मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ़ सिर्फ 29 गेंदों में नाबाद 70* रन बनाए थे, इसमें उन्होंने 7 छक्के और 4 चौके जड़े थे.

2014 और 2016 T20 वर्ल्ड कप और 2023 ODI वर्ल्ड कप में विराट ने 3 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' अवॉर्ड्स जीते. किसी खिलाड़ी द्वारा जीते गए सबसे अधिक.

विराट ने सभी ICC व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में 3,834 रन बनाए. इसमें 6 शतक और 33 अर्धशतक हैं. वह ICC व्हाइट-बॉल इवेंट्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा 50 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में विराट ने 1,297 रन बनाए, जो आंकड़ों के हिसाब से उनका सबसे ज़्यादा प्रोडक्टिव इंटरनेशनल ग्राउंड है.

विराट ने सभी ICC इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में 1,024 रन बनाए, जिसमें एक सेंचुरी और नौ फिफ्टी शामिल हैं.

इंटरनेशनल फॉर्मेट में विराट का एवरेज 52.86 का है. वह अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 20 खिलाड़ियों में 50 से अधिक एवरेज वाले अकेले खिलाड़ी बन गए हैं.

वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी, आईपीएल जीतने वाले अकेले क्रिकेटर.

ऑस्ट्रेलिया में विराट ने 12 शतक लगाए, जो ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है.

विराट कोहली सबसे ज्यादा ICC अवॉर्ड्स जीतने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने 10 अवार्ड्स जीते.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
9

Comments (0)

Login to join the conversation