18 Oct 2026, 03:27 PM
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ABP News
@abpnews

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद देशभर से शोक और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

वहीं, सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं. दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने हादसे को प्रशासनिक विफलता बताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 50 लाख और घायलों के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है.

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्वालियर में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर से वह दुखी हैं. प्रधानमंत्री ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दो-दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

राहुल गांधी ने ग्वालियर हादसे पर जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

राहुल गांधी ने कहा कि बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर बेहद दुखद है. इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह शोकाकुल परिवारों के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करते हैं.

सीएम मोहन यादव ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे को हृदयविदारक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा, गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने सभी घायलों का निशुल्क उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं. हादसे के बाद प्रभावित परिवारों और घायलों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ने मंत्री ऐदल सिंह कंषाना और राकेश शुक्ला को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश दिए. प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर जिलों के रहने वाले बताए गए हैं.

कांग्रेस ने प्रशासनिक विफलता बताया, 50 लाख मुआवजे की मांग

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर हुए हादसे को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये और घायलों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक विफलता बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग भी की. हादसे के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक होने के बावजूद ट्रक प्रतिबंधित क्षेत्र तक कैसे पहुंचा.

तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 लोगों की मौत

यह हादसा शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे चिनोर रोड पर ढलान के पास स्थित शीतला माता मंदिर के बाहर हुआ. नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान पंजाब के पंजीकरण नंबर वाला एक ट्रक श्रद्धालुओं और सड़क किनारे स्थित दुकानों से टकराने के बाद मंदिर के प्रवेश द्वार से जा भिड़ा. टक्कर से मंदिर की बाईं ओर की दीवार भी गिर गई. ग्वालियर रेंज के कार्यवाहक पुलिस महानिरीक्षक असित यादव के मुताबिक, हादसे में 14 लोगों की मौत हुई और 28 अन्य घायल हुए. इससे पहले एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने करीब 40 लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गई है.

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने आशंका जताई कि ट्रक के ब्रेक फेल हुए होंगे. हालांकि, हादसे का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. अधिकारी के अनुसार, चालक ने वाहन को बाईं ओर मोड़ने की कोशिश की. उनका कहना था कि ट्रक सीधे आगे बढ़ता तो 600 से 700 श्रद्धालु उसकी चपेट में आ सकते थे.

यह भी पढ़िएः भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)