Madhya Pradesh
22 Oct 2026, 08:50 AM
तेजी से फैल रहा ‘गुटखा माफिया’ का नेटवर्क, छतरपुर में पान मसाले के 250 लाइसेंस, सत्यापन एक का भी नहीं
News Patrika
@newspatrika
Chhatarpur news: पान मसाला बनाने के लाइसेंस की आड़ में जर्दायुक्त गुटखा तैयार करने का कारोबार जिले में पैर पसार रहा है। नौगांव में डिस्टलरी रोड समेत चार स्थानों पर नई फैक्ट्रियां खुलने की जानकारी सामने आई है। वहीं ईशानगर तक यह कारोबार के फैल गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पान मसाला निर्माण के लिए जारी 250 से अधिक लाइसेंसों का भौतिक सत्यापन नहीं होने के कारण गुटखा माफिया का पूरे जिलेभर में नेटवर्क फैलने लगा है। पान मसाला निर्माण की अनुमति का इस्तेमाल कर जर्दायुक्त गुटखा तैयार कर सप्लाई की जा रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)