Guna, Madhya Pradesh
14 Nov 2026, 07:40 PM
गुना के रेस्टोरेंट से खरीदे आलू बड़े में निकला कॉकरोच, नाश्ता करते ही बुजुर्ग महिला की बिगड़ी तबीयत
News Patrika
@newspatrika
Guna News : मध्य प्रदेश के गुना में नाश्ते के एक रेस्टोरेंट से खरीदे गए आलू बड़े में कॉकरोच निकलने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घटना शहर के संतुष्टि कलेक्शन के पास स्थित त्रिमूर्ति रेस्टोरेंट की बताई जा रही है। सोचिए, आप अपने परिवार के लिए नाश्ता खरीदकर घर लेकर आएं। पूरा परिवार खाने के लिए बैठे और जैसे ही खाने की शुरुआत हो, नाश्ते में कॉकरोच निकल आए। कुछ ऐसा ही शहर की भार्गव कॉलोनी में रहने वाले परिवार के साथ हुआ है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9
Comments (0)