गुजराती महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सीखी थी ‘हिंदुस्तानी’
02 Oct 2026, 06:57 PM

गुजराती महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सीखी थी ‘हिंदुस्तानी’

Patrika
@patrika
महात्मा गांधी की मातृभाषा गुजराती-काठियावाड़ी थी, हिंदी-उर्दू नहीं। दक्षिण अफ्रीका में वकालत के दौरान उन्होंने खुद ‘हिंदुस्तानी’ सीखी। यही अनुभव उन्हें जीवन भर एक ऐसी सरल हिंदुस्तानी का पक्षधर बना गया। उन्होंने कहा था, “गांव की हिंदी में जो मिठास है, वो न प्रयाग के पंडितों की संस्कृतनिष्ठ हिंदी में है, न लखनऊ के उर्दू-भाषी अभिजात्य वर्ग की भाषा में।” वायसराय चेम्सफोर्ड के युद्ध सम्मेलन में उन्होंने हिंदुस्तानी में बोलने की अनुमति मांगी थी। वह हैरान थे कि किसी हिंदुस्तानी सम्मेलन में ‘हिंदुस्तानी’ बोलना असाधारण बात मानी गई।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation