गुजरात से राजस्थान जा रहे जीएसटी अधिकारी की कार पलटी, 54.50 लाख नकद और भारी मात्रा में आभूषण मिले
Madhya Pradesh 05 Nov 2026, 08:35 PM

गुजरात से राजस्थान जा रहे जीएसटी अधिकारी की कार पलटी, 54.50 लाख नकद और भारी मात्रा में आभूषण मिले

News Patrika
@newspatrika
रतलाम। दीपोत्सव की खुशियां मनाने के लिए गुजरात के वापी से राजस्थान के गंगानगर अपने घर लौट रहा एक परिवार गुरुवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गया। जावरा के समीप ग्राम नीमन-नागदी के बीच परिवार की कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि कार में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वाहन पलटते ही उसमें सवार जीएसटी विभाग के सुपरिंटेंडेंट, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे घायल हो गए। एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, दुर्घटनाग्रस्त कार की जांच के दौरान पुलिस को 54.50 लाख रुपए से अधिक की नकदी और आभूषण मिले। पुलिस ने इन्हें अपनी अभिरक्षा में ले लिया। एसपी अमित कुमार ने बताया, सभी नोट की गणना की है, गणना के अनुसार कुल 54.50 लाख रुपए अ​भिरक्षा में लिए गए है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
11

Comments (0)

Login to join the conversation