एमपी के पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने किया राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान, पर रख दी खास शर्त
Madhya Pradesh 25 Nov 2026, 07:25 PM

एमपी के पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने किया राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान, पर रख दी खास शर्त

News Patrika
@newspatrika
Sagar News : मध्य प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता, सबसे सीनियर विधायक और पूर्वमंत्री गोपाल भार्गव ने बुधवार को अपने राजनीतिक करियर को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की अधूरी पड़ी कोपरा मध्य सिंचाई परियोजना का काम पूरा होते ही राजनीति से संन्यास लेने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि, पूर्व मंत्री ने ये घोषणा किसी राजनीतिक बैठक के दौरान नहीं की है, बल्कि सार्वजनिक मंच पर सैकड़ों लोगों के सामने की है। फिलहाल, गोपाल भार्गव के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग उनके इस फैसले को अलग अलग मायनों में रखकर टिप्पणियां कर रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation