Gold Rate Today: गिर गए सोना-चांदी के वैश्विक भाव, जानिए मालाबार, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में किस भाव बिक रहा गोल्ड
24 Nov 2026, 02:01 PM

Gold Rate Today: गिर गए सोना-चांदी के वैश्विक भाव, जानिए मालाबार, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में किस भाव बिक रहा गोल्ड

News Patrika
@newspatrika
24 Carat Gold Rate: सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट और घरेलू हाजिर कीमतों में तेजी देखने को मिली है। मंगलवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखीं। सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.49 फीसदी या 18.20 डॉलर की गिरावट के साथ 3,663.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.11 फीसदी या 3.97 डॉलर की गिरावट के साथ 3630.61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतें भी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखीं। मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.79 फीसदी या 0.78 डॉलर की गिरावट के साथ 42.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.47 फीसदी या 0.63 डॉलर की गिरावट के साथ 42.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
24

Comments (0)

Login to join the conversation