Madhya Pradesh
25 Nov 2026, 11:25 PM
रतलाम के गोल्ड मार्केट में लग सकते ताले, 370 परिवार उतरें योजना के विरोध में
News Patrika
@newspatrika
रतलाम। शहर में सडक़ चौड़ीकरण को लेकर चांदनीचौक से त्रिपोलिया गेट तक के रहवासियों और व्यापारियों ने नगर निगम के प्रस्तावित 22 मीटर चौड़े मार्ग पर आपत्ति जताते हुए 18 मीटर सडक़ बनाने की मांग उठाई है। बुधवार को क्षेत्र के करीब 370 परिवारों की मौजूदगी में हुई बैठक में इस मांग को लेकर सामूहिक रूप से संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि जब शहर के अन्य क्षेत्रों में 18 मीटर चौड़ी सडक़ बनाई जा रही है तो इस क्षेत्र में 22 मीटर चौड़ी सडक़ बनाने की जिद क्यों की जा रही है। अब रहवासी और व्यापारी अपनी मांग को लेकर सीधे मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात करेंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)