सोना-चांदी आंशिक सस्ते लेकिन शादियों में कैटरिंग, टेंट, बैंड-बाजा और गार्डन के किराए ने बढ़ाया खर्च
Rajgarh, Madhya Pradesh 27 Nov 2026, 07:30 PM

सोना-चांदी आंशिक सस्ते लेकिन शादियों में कैटरिंग, टेंट, बैंड-बाजा और गार्डन के किराए ने बढ़ाया खर्च

News Patrika
@newspatrika
राजगढ़. शादी अब सिर्फ एक दिन का आयोजन नहीं रह गई है। हल्दी और मेहंदी के लिए अलग समारोह, हर कार्यक्रम में अलग ड्रेस, थीम आधारित सजावट, दूल्हा-दुल्हन की अलग-अलग एंट्री, विशेष स्टेज, वरमाला के लिए खास इंतजाम और आतिशबाजी… शादी को यादगार और आकर्षक बनाने के लिए जुड़ रहे इन आयोजनों ने बजट का दायरा बढ़ा दिया है। सोने-चांदी के भाव में राहत के बावजूद शादी के बाकी इंतजाम महंगे पड़ रहे हैं। कैटरिंग, टेंट, बैंड-बाजा, गार्डन की बुकिंग, सजावट और किराना सामान के बढ़े भाव ने परिवारों की जेब पर अतिरिक्त भार डाल दिया है। नवंबर और दिसंबर में राजगढ़ जिले में करीब दो हजार शादियों का अनुमान है। विवाह आयोजनों में अब पारंपरिक रस्मों के साथ कई नए चलन भी जुड़ रहे हैं। हल्दी और मेहंदी के लिए अलग आयोजन, दोनों परिवारों और दोस्तों के लिए थीम आधारित कार्यक्रम, हर रस्म में अलग पहनावा, दूल्हा-दुल्हन की आकर्षक एंट्री और वरमाला के लिए विशेष मंच तैयार कराया जा रहा है। इन आयोजनों में सजावट, फोटोग्राफी, कपड़े, मेकअप, संगीत और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च अलग जुड़ता है। शादी की चकाचौंध के बीच परिवारों का बजट लगातार बढ़ रहा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
17

Comments (0)

Login to join the conversation