15 Nov 2026, 07:43 PM
गौतम गंभीर ने पाकिस्तान से जीत की यूं दी बधाई, हो गया वायरल
ABP News
@abpnews

भारतीय नेशनल क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत और अंडर-19 एशिया कप खिताब जीतने के लिए भारतीय युवा खिलाड़ियों की प्रशंसा की. वह अन्य भारतीयों की तरह ही बेहद उत्साहित थे, जब भारत की अंडर-19 टीम ने एक रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराया. सांसों को रोक देने वाले इस मैच में आखिरी गेंद तक कुछ भी हो सकता था, भारत को जीतने के लिए 1 गेंद में 3 रन चाहिए थे. तब मोहित उलवा ने चौका लगाकर भारत को चैंपियन बनाया.

गौतम गंभीर ने भारतीय अंडर-19 टीम की तारीफ करते हुए लिखा कि "जज्बे का कोई बैटिंग आर्डर नहीं होता." दरअसल 338 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 8 विकेट 252 के स्कोर पर गिर गए थे. इस समय लग रहा था कि भारत इस मैच को हार जाएगा. लेकिन तब तेज गेंदबाज मोहित उलवा और मनल चौहान के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई, जिसने भारत की उम्मीद फिर से जगा दी. हालांकि इस जोड़ी के टूटने के बाद पलड़ा एक बार फिर पाकिस्तान का भारी हो गया था.

मोहित उलवा ने नाबाद 49 रन बनाए. 26 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके लगाए. ये रिकॉर्ड देखकर लगता है कि मोहित एक प्रॉपर बल्लेबाज हैं, लेकिन वह तेज गेंदबाज हैं. आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे, तब मोहित ने ही चौका लगाकर भारत को खिताब जिताया. नेशनल टीम के साथ न्यूजीलैंड में मौजूद गौतम गंभीर ने युवा टीम की इस जीत के बाद अपने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए जीत की बधाई दी.

Fearless cricket. Unshakable belief. Grit has no batting order !! Champions of Asia! Well done, boys! 🇮🇳🏆 https://t.co/n2mTAsZPHz

— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) November 14, 2026

गौतम गंभीर ने लिखा, "निडर क्रिकेट. अटूट विश्वास. जज्बे का कोई बैटिंग ऑर्डर नहीं होता. चैंपियन ऑफ एशिया. वेल डन."

यह भी पढ़ें- वानखेड़े में शिफ्ट हुआ WPL 2027, ICC नियम की वजह से BCCI को लेना पड़ा फैसला

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
10
Comments (0)