Box Office: फ्राइडे को ‘जेलर 2’ निकली सबसे आगे, 'प्रहार' पर भारी पड़ी 'नई नवेली', जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
17 Oct 2026, 04:22 PM

Box Office: फ्राइडे को ‘जेलर 2’ निकली सबसे आगे, 'प्रहार' पर भारी पड़ी 'नई नवेली', जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन

ABP News
@abpnews

शुक्रवार, 16 अक्टूबर का दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी बिजी रहा. दरअसल गुरुवार को ‘जेलर 2’ के रिलीज होने के बाद फ्राइडे को ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ भी सिनेमाघरों में पहुंची. इन नई फिल्मों का सिनेमाघरों में मौजूद कुछ हफ्ते पुरानी दृश्यम 3 सहित कई दूसरी मूवीज से मुकाबला हुआ. ऐसे में जानते हैं कि फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का डंका बजा है?

‘जेलर 2’ ने फ्राइडे को कितनी की कमाई?
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म ने 59.70 करोड़ से ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन इसके कलेक्शन में ओपनिंग डे के मुकाबले मंदी देखी गई फिर भी इसकी कमाई जबरदस्त रही.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी फ्राइडे को 35.60 करोड़ कमाए.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में दो दिनों की नेट कमाई अब 95.30 करोड़ रुपये हुई है.

‘नई नवेली’ ने फ्राइडे को कितना किया कलेक्शन?
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने सिनेमाघरों में कई फिल्मों से क्लैश के बावजूद ठीक शुरुआत की है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन यानी शुक्रवार को 'नई नवेली' ने 3.25 करोड़ की नेट कमाई की है.

इसके साथ ही, भारत में इसका अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन 3.83 करोड़ हुआ है.

वहीं विदेशों में, फिल्म ने कुल 0.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 4.58 करोड़ तक पहुंच गया है.

‘प्रहार’ ने फ्राइडे को कितना किया कलेक्शन?
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' भी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ये कोर्ट रूम ड्रामा पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करती है. फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'प्रहार' ने रिलीज के पहले दिन यानी फ्राइडे को 2.35 करोड़ से खाता खोला है.

वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 2.77 करोड़ रुपये रहा है.

‘राणाबाली’ ने फ्राइडे को कितना कमाया?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘राणाबाली’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. ये भी शुक्रवार. 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करे तो

सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राणाबाली’ ने रिलीज के पहले दिन यानी फ्राइडे को 9.25 करोड़ कमाए हैं.

इसका ग्रॉस कलेक्शन 10.75 करोड़ रुपये रहा है.

‘दृश्यम 3’ ने तीसरे फ्राइडे कितनी कमाई की?
अजय देवगन की  ‘दृश्यम 3’ तीसरे हफ्ते में पहुंच गई है. इसने पहले वीक में 245.50 करोड़ कमाए थे. जबकि दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 87.50 करोड़ रुपये रहा. वहीं तीसरे हफ्ते में नई रिलीज फिल्मों के चलते इसके कलेक्शन को झटका लगा है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 3 करोड़ रुपये कमाए हैं.

इसके बाद इस फिल्म का भारत में 15 दिनों की नेट कमाई अब 336 करोड़ रुपये हो गई है.

'हनुमान अंश' ने 11वें फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
दो महीने तक 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर चमत्कारिक परफॉर्म किया. इस 2 करोड के बजट में बनी फिल्म ने होश उड़ा देने वाली कमाई कर डाली है. अब ये 11वें हफ्ते में एंट्री कर  चुकी है और अब ये पैकअप करने के मूड में भी गई है. इसके कलेक्शन में अब काफी मंदी देखी जा रही है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 71वें दिन यानी 11वें फ्राइडे को इस फिल्म ने भारत में 15 लाख रुपये कमाए.

जिसके बाद 'हनुमान अंश' का भारत में 71 दिनों का नेट कलेक्शन अब 339.13 करोड़ रुपये हुआ है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation