फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, बोले- पाकिस्तान की वजह से बचे हुए हैं कश्मीरी, वही उठा रहा कश्मीर का मुद्दा
24 Oct 2026, 08:31 PM

फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, बोले- पाकिस्तान की वजह से बचे हुए हैं कश्मीरी, वही उठा रहा कश्मीर का मुद्दा

News Patrika
@newspatrika
Kashmir Issue: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान दिया है। बारामूला में एक सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि कश्मीरी पाकिस्तान की वजह से बचे हुए हैं, क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठाता रहता है। उन्होंने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग भी दोहराई। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जब तक लोग अपने पैरों पर खड़े नहीं होंगे, तब तक उन्हें सम्मान नहीं मिलेगा। उन्होंने लोगों से ईश्वर को याद करने, उनके बताए रास्ते पर चलने और एकजुट रहने की अपील की।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation