पासपोर्ट में भोपाल, असली ठिकाना भिंड: एसटीएफ के घेरे में भंते, अंचल में आठ संदेहियों की तलाश
Madhya Pradesh 03 Oct 2026, 06:20 PM

पासपोर्ट में भोपाल, असली ठिकाना भिंड: एसटीएफ के घेरे में भंते, अंचल में आठ संदेहियों की तलाश

Patrika
@patrika
ग्वालियर. फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट तैयार कराने वाले अंतरराष्ट्रीय सिंडीकेट की परतें अब तेजी से खुलने लगी हैं। ग्वालियर के डबरा के बाद अब इस गिरोह के तार भिंड जिले से भी जुड़ गए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भिंडसे ताल्लुक रखने वाले भंते राहुल प्रकाश को शक के दायरे में लेकर पूछताछ शुरू की है। उसका पासपोर्ट भोपाल के अन्नानगर, गोविंदपुरा के पते पर जारी हुआ है लेकिन मूल पता भिंड में सामने आया है। इसलिए राहुल को एसटीएफ ने शक के दायरे में लिया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation