Guna, Madhya Pradesh
27 Nov 2026, 07:30 PM
सात लोगों को घायल करने वाले कार हादसे से भी सबक नहीं, जिला अस्पताल में अब भी बेखौफ दौड़ रहे वाहन
News Patrika
@newspatrika
गुना . जिला अस्पताल परिसर में डॉक्टर की बेकाबू कार से नौ माह की गर्भवती महिला समेत सात लोगों के घायल होने की घटना के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है। हादसे के बाद भी परिसर में वाहनों की आवाजाही और पार्किंग पहले की तरह अव्यवस्थित बनी हुई है। मुख्य प्रवेश द्वार पर दो गेट होने के बावजूद एक गेट बंद रहने से आने-जाने वाले वाहनों को एक ही रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। वहीं, गेट के मुहाने पर गड्ढे, नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहन और पैदल मार्गों पर बेतरतीब पार्किंग मरीजों की सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
22
Comments (0)