Uttar Pradesh
13 Nov 2026, 08:08 PM
एटा में जनगणना का दूसरा चरण, 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का मौका; DM की अपील
ABP News
@abpnews

एटा की जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारत की जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत जिले के लोगों से स्व-गणना करने की अपील की. उन्होंने बताया कि जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना की गई थी, जबकि अब दूसरे चरण में लोगों की गणना की जाएगी.

इसके लिए 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर दिया गया है. इस दौरान एटा में रहने वाले लोग स्वयं अपनी जनगणना कर सकते हैं. स्व-गणना के लिए लोगों को कुल 40 सवालों के जवाब देने होंगे. इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर परिवार और व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी.

1 दिसंबर से 5 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर करेंगे जनगणना

जिलाधिकारी ने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 दिसंबर से 5 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर लोगों की जनगणना करेंगे. इसके बाद 4 जनवरी को रात 12 बजे तक बेघर परिवारों के लोगों की गिनती की जाएगी. वहीं, 5 से 9 जनवरी तक रिवीजनल राउंड आयोजित होगा.

उन्होंने बताया कि जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कराने के लिए जनपद में कुल 4,114 सुपरवाइजर, प्रगणक और एन्यूमरेटर लगाए गए हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि इस दौरान जुडिशियल डे, यूनिफॉर्म सर्विसेज डे, किसान दिवस, महिला दिवस, युवा दिवस और मीडिया दिवस जैसे अवसरों पर बड़ी संख्या में लोगों की जनगणना कर देश के समावेशी विकास में सहयोग करने की अपील की गई है.

'SIR नहीं, चुनाव लूटने की बन रही रणनीति', BJP की बैठक पर बोले अखिलेश

इस अवसर पर जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने उपस्थित सभी मीडिया कर्मियों और अधिकारियों को भारत की जनगणना के प्रति जागरूकता और सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई. एटा प्रशासन के मुताबिक, ऑनलाइन स्व-गणना नहीं कराने वाले परिवारों की जानकारी भी प्रगणक घर-घर जाकर दर्ज करेंगे. जिलाधिकारी की निगरानी में दूसरे चरण की तैयारियों और व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है. प्रशासन का जोर है कि हर कर्मचारी को उसकी जिम्मेदारी स्पष्ट हो और गणना के दौरान किसी भी परिवार का विवरण छूटने न पाए.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5
Comments (0)