22 Sep 2026, 10:11 PM
ENG vs SL: जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर रचा इतिहास, ODI में तोड़ डाला धोनी और मियांदाद का वर्षों पुराना रिकॉर्ड
Patrika
@patrika
England vs Sri Lanka 1st ODI: श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशन सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद अब मेजबान इंग्लैंड इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जहां टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में जो रूट ने 52 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों की मदद से 44 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी फॉर्मेट में जहां अपने 23 हजार इंटरनेशन रन पूरे कर लिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार आउट होने के बीच सबसे ज्यादा रन के एमएस धोनी समेत चार दिग्गजों के रिकॉर्ड को एक झटके में तोड़ दिया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)