17 Nov 2026, 07:52 PM
रोहित पवार के आरोपों पर एकनाथ शिंदे का पलटवार, बोले- किसी के साथ फोटो होना समर्थन का सबूत नहीं, उद्धव ठाकरे को भी घेरा
News Patrika
@newspatrika
Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधायक रोहित पवार के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के साथ फोटो होना या उसके कार्यक्रम में शामिल होना उसका समर्थन करना नहीं है। केवल तस्वीरों के आधार पर किसी पर आरोप लगाना गलत है। उन्होंने विपक्षी नेताओं से राजनीतिक बयानबाजी छोड़कर सूखे की मार झेल रहे किसानों की मदद करने की अपील भी की। रोहित पवार ने कुछ लोगों के साथ तस्वीरों को लेकर सवाल उठाए थे। इस पर शिंदे ने कहा कि किसी के साथ फोटो खिंचवाने, शादी में जाने या किसी कार्यक्रम में शामिल होने का यह मतलब नहीं है कि आप उस व्यक्ति का समर्थन कर रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
15
Comments (0)