10 Nov 2026, 09:02 PM
Dyson Hot+Cool Fan : AC और हीटर का काम करेगा एक डिवाइस? Dyson ने पेश किए नए Hot+Cool फैन
ABP News
@abpnews

Dyson Hot+Cool Fan : टेक कंपनी Dyson ने भारत में अपने दो नए ब्लेडलेस फैन पेश किए हैं. इनमें Dyson Hot+Cool HF1 और Dyson Cool Tower Fan शामिल हैं. कंपनी का दावा है कि ये डिवाइस अपनी खास Air Multiplier टेक्नोलॉजी की मदद से हवा का बेहतर फ्लो देते हैं, हालांकि दोनों का यूज अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि इनकी कीमत और खास फीचर्स क्या हैं.

एक ही डिवाइस से मिलेगी गर्म और ठंडी हवा

Dyson Hot+Cool HF1 को खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया गया है, जो अलग-अलग मौसम के लिए अलग डिवाइस नहीं रखना चाहते हैं. यह फैन सर्दियों में गर्म हवा और गर्मियों में ठंडी हवा देने का काम करता है. कंपनी के मुताबिक, यह करीब 100 सेकंड में पूरे कमरे का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा सकता है. इसमें बिल्ट-इन टेम्परेचर सेंसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान पर नजर रखता है और तय किए गए तापमान को बनाए रखने में मदद करता है.

Air Multiplier टेक्नोलॉजी से लैस हैं दोनों फैन

Dyson के दोनों नए डिवाइस ब्लेडलेस डिजाइन के साथ आते हैं. इनमें कंपनी की Air Multiplier टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है. इसकी मदद से डिवाइस अपने आसपास की हवा को खींचकर एयरफ्लो को बढ़ाता है. जहां Hot+Cool HF1 पूरे कमरे के तापमान को कंट्रोल करने के लिए बनाया गया है, वहीं Dyson Cool Tower Fan को पर्सनल कूलिंग डिवाइस के तौर पर पेश किया गया है.

10 स्पीड और 70 डिग्री तक ऑसिलेशन

Dyson Hot+Cool HF1 में 32 डिग्री सेल्सियस तक तापमान सेट करने का ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा इसमें एयरफ्लो की 10 स्पीड दी गई हैं. फैन 70 डिग्री तक घूम सकता है और इसे जरूरत के मुताबिक मैनुअली टिल्ट भी किया जा सकता है. इसकी सेटिंग्स को MyDyson ऐप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें - WhatsApp Web Calling : लैपटॉप पर WhatsApp कॉलिंग क्यों हो रही फेल? छोटी गलती बिगाड़ सकती है काम

रात में यूज के लिए भी खास फीचर्स

Hot+Cool HF1 में Sleep Mode और Sleep Timer जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Sleep Mode चालू करने पर फैन का शोर कम हो जाता है और डिस्प्ले की रोशनी भी धीमी हो जाती है. कंपनी का दावा है कि इसमें पहले के मॉडल के मुकाबले बेहतर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे यह 25 फीसदी ज्यादा शांत तरीके से काम करता है.

Dyson Hot+Cool HF1 और Cool Tower Fan की कीमत

Dyson ने भारत में Hot+Cool HF1 Remote Link Pre-Heat फैन की कीमत 38,900 रुपये रखी है. वहीं Dyson Cool Tower Fan को 27,900 रुपये में लॉन्च किया गया है. यह दोनों डिवाइस जल्द ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. यूजर इन्हें Dyson India के ऑनलाइन स्टोर और देशभर में मौजूद कंपनी के ऑफलाइन Dyson Demo Stores से खरीद सकेंगे. इन स्टोर्स पर ग्राहक डिवाइस को यूज करके भी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें - OPPO Reno 17 Series : अब फोन के डिजाइन में भी दिखेगा 3D इफेक्ट, OPPO ला रही है नई Reno सीरीज

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7
Comments (0)