27 Nov 2026, 07:53 PM
परिसीमन बिल: स्टालिन अडिग, सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमें नहीं पता...', जगन मोहन रेड्डी करेंगे खेल?
ABP News
@abpnews

महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. अब सवाल है कि सरकार इसे दो तिहाई बहुमत से पास कराने के लिए 40 वोट कहां से लाएगी. एनडीए के पास अभी 320 सांसद हैं. अटकलें है कि उसे दक्षिण भारत की दो बड़ी पार्टी एमके स्टालिन की डीएमके और जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस बिल पर समर्थन दे सकती है. डीएमके के 22 और वाईएसआर के चार सांसद हैं.

वहीं महाराष्ट्र से शरद पवार की पार्टी एनसीपी एसपी भी सरकार के साथ जा सकती है. एनसीपी एसपी के आठ सांसद हैं. तीनों बड़े दलों की संख्या जोड़ दी जाएगी तो ये 34 होता है. दावा है कि बीजेपी ने छह अन्य सांसदों के लिए छोटे-छोटे दलों से संपर्क साधा है. इसके साथ ही उसके पाले में अतिरिक्त सांसद भी हैं. लेकिन अब तक पत्ते नहीं खोले हैं.

पार्टी की रणनीति इसपर भी है कि अगर कोई दल अनुपस्थित रहता है तो दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा और कम हो जाएगा और वो इसे पारित करा लेगी. सरकार 30 नवंबर को परिसीमन बिल को लोकसभा में पेश करेगी.

बिल में क्या प्रावधान है?
कैबिनेट ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है. सभी राज्यों में समान अनुपात में 50 फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है. सीटों की संख्या पर यह सीमा वर्ष 2051 तक लागू रहेगी.

क्या बोली डीएमके?

परिसीमन पर समर्थन की अटकलों के बीच एमके स्टालिन ने आज कहा कि किसी भी परिस्थिति में लोकसभा में तमिलनाडु की मौजूदा 7.18 प्रतिशत सीटों की हिस्सेदारी को कम नहीं किया जाना चाहिए. डीएमके प्रमुख ने कहा कि राज्यों के बीच संसदीय प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात 1971 की जनगणना पर आधारित है और इसे इसी आधार पर बनाए रखने की व्यवस्था की गई थी. उन्होंने मांग की कि अगले 25 सालों तक भी इसी आधार पर लोकसभा की सीट का परिसीमन किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि डीएमके लोकसभा सीट में तमिलनाडु की 7.18 प्रतिशत हिस्सेदारी और प्रतिनिधित्व के अनुपात की अपनी मांगों पर अडिग है. डीएमके अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं आया है और न ही इस पर कोई समझौता हो सकता है.’’

इस बीच कांग्रेस ने कहा है कि वो डीएमके से संपर्क करेगी. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि  डीएमके हमेशा भारतीय संविधान के साथ खड़ी रही है. मेरा मानना है कि जो भी व्यक्ति संविधान से प्रेम करता है, वह इस तरह के विभाजनकारी एजेंडे का समर्थन नहीं कर सकता.

सुप्रिया सुले ने क्या कहा?

वहीं शरद पवार की पार्टी एनसीपी एसपी की सांसद सुप्रिया सुले ने सरकार को समर्थन देने की अटकलों पर कहा कि जब तक एजेंडा नहीं मिलता मैं कुछ नहीं कह सकती. मैंने बिल नहीं देखा है. मुझे उसके(परिसीमन विधेयक) बारे में कुछ नहीं पता है.

पत्रकारों ने जब सवाल किया कि बिल अगर देश के हित के लिए रहेगा तो सुप्रिया सुले समर्थन देंगी? उन्होंने इसपर कहा कि सुप्रिया सुले हमेशा देश के हित में काम करते आ रही है.

एनसीपी (एसपी) को लेकर अटकलों के बीच शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि शरद पवार की तबीयत खराब होने के कारण वे संघर्ष करने और फैसले लेने की स्थिति में नहीं हैं. वरना देशद्रोही डिलिमिटेशन बिल को इस तरह भ्रष्ट तरीके से संसद में लाने की हिम्मत नहीं होती. परिसीमन देश की जनता से सत्ता छीनने के लिए बीजेपी द्वारा रचा गया एक षड्यंत्र है.

वहीं BJD सांसद संतृप्त मिश्रा ने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार और BJP ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है और लोगों को इस तरह तैयार रखा है कि अगर बिल पेश होता है, तो वह पास हो जाए. इस मुद्दे पर बीजू जनता दल का रुख हमेशा से बिल्कुल साफ रहा है. हमने हमेशा महिलाओं के आरक्षण का समर्थन किया है. हमारा मानना है कि 543 सदस्यों वाले सदन में भी ऐसा आरक्षण लागू किया जा सकता है परिसीमन (डिलिमिटेशन) का क्या मकसद है?. आखिर कौन सा कानून लाया जा रहा है? हमें नहीं पता. परिसीमन पर बीजू जनता दल का रुख बहुत स्पष्ट है कि संसद में आज हमारा जो प्रतिनिधित्व है, उसका अनुपात बना रहना चाहिए.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
15
Comments (0)