Diwali Photography: दिवाली पर फोन से खींच रहे हैं पटाखों की फोटो, इन कैमरा सेटिंग्स से आएगी शानदार तस्वीर
07 Nov 2026, 07:43 PM

Diwali Photography: दिवाली पर फोन से खींच रहे हैं पटाखों की फोटो, इन कैमरा सेटिंग्स से आएगी शानदार तस्वीर

ABP News
@abpnews

Diwali Photography: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट देखने वाली होती है. रंग-बिरंगी लाइट्स, रंगोली, जलते हुए दीये और एक के बाद एक फूटने वाले पटाखे. लोग सज-संवर कर पूजा करते है और फिर आतिशबाजी का लुत्फ लेते हैं. इस दौरान जमकर फोटो भी खींचे जाते हैं. लेकिन अक्सर देखा गया है कि रात के समय महंगे से महंगे स्मार्टफोन से भी अच्छी तस्वीरें नहीं आ पाती हैं. कई बार कम रोशनी के चक्कर में फोटो धुंधली हो जाती है तो कभी दीयों और रंग-बिरंगी लाइट्स की चमक इतनी ज्यादा हो जाती है कि फोटो की सारी डिटेल्स खराब हो जाती हैं.

सिर्फ एक अच्छा कैमरे वाला फोन होना ही काफी नहीं होता है. बल्कि आपको उसकी सही सेटिंग्स के बारे में भी पता होना चाहिए. अगर आप अपने फोन के कैमरे में कुछ जरूरी बदलाव कर लें और Pro और Manual Mode का सही इस्तेमाल करें  लो-लाइट फोटोग्राफी को एकदम बढ़िया बना सकते हैं. बस ISO, Shutter Speed और Exposure को थोड़ा सा एडजस्ट करके आप इस दिवाली अपनी और अपनों की बेहतरीन तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं.

Night Mode और लेंस की सफाई से पाएं क्लियर फोटो

अगर आप रात में घर की लाइटिंग, रंगोली या जलते हुए दीयों की क्लोज-अप फोटो ले रहे हैं, तो अपने फोन का Night Mode जरूर ऑन करें. कई स्मार्टफोन्स में यह फीचर Low-Light मोड के नाम से भी दिया जाता है. यह मोड अंधेरे में भी ज्यादा रोशनी और बारीक डिटेल्स कैप्चर करने का काम करता है. हालांकि, इसका इस्तेमाल करते वक्त अपने हाथों को बिल्कुल स्थिर रखना जरूरी है.

वरना चलते-फिरते लोगों या हिलती हुई चीजों की फोटो ब्लर हो सकती है. बेहतर होगा कि आप फोन को किसी Tripod पर सेट कर लें. इसके अलावा एक बहुत ही बेसिक लेकिन जरूरी टिप यह है कि फोटो खींचने से पहले अपने फोन के कैमरा लेंस को किसी मुलायम कपड़े से अच्छी तरह साफ कर लें. लेंस पर उंगलियों के निशान या धूल जमने से रात में लाइट्स के चारों तरफ फ्लेयर और धुंधलापन आ जाता है, जिससे पूरी फोटो का लुक बिगड़ जाता है.

Pro Mode में ISO और Exposure को ऐसे करें कंट्रोल

जलते हुए दीये या LED लड़ियों की फोटो खींचते समय अक्सर रोशनी जरूरत से ज्यादा फैल जाती है. इस समस्या से बचने के लिए स्क्रीन पर अपने सब्जेक्ट पर टैप करें और वहां दिखने वाले Exposure स्लाइडर को -0.3 से -1 EV के बीच थोड़ा कम कर दें. इससे तेज चमक कंट्रोल हो जाएगी और असली रंग उभरकर आएंगे. वहीं, अगर आपके फोन में Pro या Manual Mode है, तो आप खुद ISO और Shutter Speed सेट कर सकते हैं.

ISO कैमरे के सेंसर की लाइट सेंसेटिविटी को कंट्रोल करता है. रात में इसे बहुत ज्यादा बढ़ाने से फोटो में दाने यानी ग्रेन आ सकते हैं, इसलिए दीयों और सजावट के लिए ISO को 100 से 400 के बीच ही रखें. साथ ही, कैमरा कितनी देर तक रोशनी लेगा यह Shutter Speed तय करती है. Tripod के साथ दीयों की फोटो लेते समय 1/4 से 1 सेकंड तक की स्पीड ट्राई करें लेकिन हाथ से फोटो खींचते वक्त धीमी स्पीड से बचें.

यह भी पढ़ें: Best Phone Camera: iPhone 18 Pro पर भारी पड़ा Motorola का यह फोन, कैमरा टेस्ट में इसने मारी बाजी

पटाखों की फोटोग्राफी और नाइट वीडियो के लिए सेटिंग्स

आसमान में फूटते पटाखों और आतिशबाजी की शानदार फोटो लेने के लिए फोन को सबसे पहले Tripod पर लगाएं. अब Pro Mode में जाकर ISO को 100 से 200 के बीच सेट करें और Shutter Speed को 1/2 से 2 सेकंड के बीच रखें. इस सेटिंग से आसमान में आतिशबाजी की खूबसूरत रोशनी की लकीरें यानी लाइट ट्रेल्स आसानी से कैप्चर हो जाएंगी. साथ ही Focus को Manual पर डालकर दूर आसमान पर सेट कर दें. अगर आपके फोन में Pro Mode नहीं है.

तो आप Long Exposure Mode का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. वहीं, अगर आप दिवाली की रात वीडियो बना रहे हैं, तो हमेशा 4K 30fps या 1080p 30fps पर ही रिकॉर्डिंग करें. रात में 60fps पर वीडियो बनाने से बचें क्योंकि इसमें हर फ्रेम में कम रोशनी कैद होती है और वीडियो डार्क लगता है. वीडियो में झटके न आएं इसके लिए OIS या EIS स्टेबलाइजेशन ऑन रखें और डिजिटल जूम करने के बजाय खुद सब्जेक्ट के पास जाकर शूट करें.

यह भी पढ़ें: Satellite Network: बिना सिम और मोबाइल टावर के भी चलेंगे स्मार्टफोन, जानें कैसे होगी कॉलिंग?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation