10 Nov 2026, 11:40 AM
Diwali Bonus Tax: दिवाली पर कंपनी से मिले बोनस और गिफ्ट पर कितना लगेगा टैक्स? जानें नए नियम
News Patrika
@newspatrika
दिवाली पर कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को गिफ्ट और बोनस देती हैं। लेकिन इन पर कितना इनकम टैक्स लगेगा, यह जानना भी जरूरी है। खास बात यह है कि कंपनी से मिलने वाले गिफ्ट और कैश बोनस के टैक्स नियम अलग-अलग हैं। जहां तय सीमा के अंदर मिलने वाले गिफ्ट और शॉपिंग वाउचर पर टैक्स छूट मिल सकती है, वहीं नकद बोनस को पूरी तरह टैक्स के दायरे में रखा गया है। नए इनकम टैक्स कानून के तहत वित्त वर्ष 2026-27 से इन नियमों में बदलाव लागू हो चुके हैं। अब इनकम टैक्स एक्ट, 2025 और इनकम टैक्स रूल्स, 2026 के प्रावधानों के अनुसार कर्मचारियों को मिलने वाले गिफ्ट, वाउचर और बोनस पर टैक्स की गणना की जाएगी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)