Bhopal, Madhya Pradesh
21 Oct 2026, 09:00 PM
दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर एमपी में सियासत, भाजपा के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
News Patrika
@newspatrika
MP News : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा उज्जैन महाकाल से अयोध्या के राम मंदिर तक निकाली जा रही ‘सत्य सनातन यात्रा’ को लेकर मध्य प्रदेश का सियासी पारा गरमाने लगा है। अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह की धार्मिक यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, उनकी यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के फायदे के लिए नहीं, बल्कि राहुल गांधी को खुश करने के लिए कर रहे हैं। रामेश्वर का बयान सामने आने के बाद कांग्रेस की ओर से भी पलटवार होने लगे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8
Comments (0)