दीया मिर्जा के दिवाली वाले वीडियो पर बवाल, BJP ने किया विरोध, अभिनेत्री बोलीं- कोई पैसा नहीं लिया है
02 Nov 2026, 03:46 PM

दीया मिर्जा के दिवाली वाले वीडियो पर बवाल, BJP ने किया विरोध, अभिनेत्री बोलीं- कोई पैसा नहीं लिया है

News Patrika
@newspatrika
BJP on Dia Mirza: दिवाली से पहले मुंबई में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की ओर से शुरू किए गए जनजागरूकता अभियान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस अभियान में बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा का भी एक वीडियो था, जिसमें वह मुंबईकरों से पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने और पटाखों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील कर रही थीं। हालांकि, मुंबई भाजपा अध्यक्ष और विधायक अमित साटम ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई। इसके कुछ ही समय बाद बीएमसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अभिनेत्री का वीडियो हटा दिया। इस पूरे मामले पर अब अभिनेत्री ने भी प्रतिक्रिया दी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation