मैहर में धीरेंद्र शास्त्री को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ सम्मान, लोग बोले- किस हक से दिया? SP ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई
Satna, Madhya Pradesh 24 Oct 2026, 02:25 PM

मैहर में धीरेंद्र शास्त्री को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ सम्मान, लोग बोले- किस हक से दिया? SP ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई

News Patrika
@newspatrika
Dhirendra Shastri Guard of Honor viral video: मां शारदा की नगरी मैहर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। केजेएस सीमेंट फैक्टरी के डायरेक्टर पवन अहलुवालिया और नलिन के न्योते पर मैहर आए बाबा बागेश्वर को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ सम्मान दिए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की विभिन्न प्रकार की प्रतक्रियाएं सामने आ रही है। लोगों का कहना कि किस हक से धीरेंद्र शास्त्री को यह सम्मान दिया जा रहा है? आरोप लगाए गए कि भारतीय सेना के जवानों से धीरेंद्र शास्त्री को यह सम्मान दिलाया गया। मामले को लेकर एसपी ने स्पष्टीकरण दिया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation