नागपुर: भाजपा में बड़ी बगावत खत्म, घर पहुंचे सीएम फडणवीस तो भावुक हुए बागी नेता, कहा- माफी मांगता हूं
13 Oct 2026, 01:46 PM

नागपुर: भाजपा में बड़ी बगावत खत्म, घर पहुंचे सीएम फडणवीस तो भावुक हुए बागी नेता, कहा- माफी मांगता हूं

News Patrika
@newspatrika
Nagpur Graduate Constituency Election: महाराष्ट्र विधान परिषद की नागपुर स्नातक निर्वाचन सीट को लेकर भाजपा में चल रही बगावत फिलहाल थम गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल सोले ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दाखिल अपना नामांकन वापस लेने का ऐलान किया है। भाजपा ने इस सीट से सुधाकर कोहले को आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है, जिससे नाराज होकर सोले ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। आखिरकार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद नागपुर में सोले के घर पहुंचे और उनसे बातचीत कर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की। इस दौरान राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation