मंत्री के चार दिन में गड्ढे भरने के आदेश, बीना में शिकायत की तो अफसरों ने फोटो में गड्ढे भर समस्या का कर दिया समाधान
Madhya Pradesh 03 Oct 2026, 12:30 PM

मंत्री के चार दिन में गड्ढे भरने के आदेश, बीना में शिकायत की तो अफसरों ने फोटो में गड्ढे भर समस्या का कर दिया समाधान

Patrika
@patrika
बीना. सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और आम लोगों की शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने लोकपथ एप की सुविधा शुरू की है, लेकिन यही व्यवस्था अब सवालों के घेरे में है। आरोप है कि एप पर सडक़ के गड्ढों की शिकायत मिलने के बाद कुछ अधिकारी मौके पर वास्तविक काम कराने के बजाय दूसरी सडक़ की तस्वीरें अपलोड कर शिकायतों का निराकरण दिखा रहे हैं। इससे शिकायतकर्ता की समस्या जस की तस बनी हुई है, जबकि विभाग के रिकॉर्ड में शिकायत का निराकरण हो चुका है।गौरतलब है कि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने चार दिन पहले अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सड़क के गड्ढों से संबंधित शिकायतों का चार दिन के अंदर निराकरण किया जाए। इसके बाद शिकायतों के तत्काल निराकरण का दावा, तो किया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation