ब्रजेश पाठक ने सपा पर साधा निशाना, लाल टोपी का बताया खतरे की घंटी
Uttar Pradesh 15 Nov 2026, 05:42 PM

ब्रजेश पाठक ने सपा पर साधा निशाना, लाल टोपी का बताया खतरे की घंटी

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी की लाल टोपी को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने लाल टोपी खतरे का निशान बताते हुए कहा कि हमारे विधायक भी टोपी लगाते हैं लेकिन वो खतरे वाली टोपी नहीं है. पाठक ने ये बयान लखनऊ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम के दौरान दिया.

ब्रजेश पाठक टैबलेट और लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक डॉ. नीरज बोरा का मंच से नाम लिया और उनकी ओर इशारा करते हुए जनता को दिखाया. इसके बाद समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि लाल टोपी खतरे का निशान है. ब्रजेश पाठक ने कहा, "ये लाल टोपी नहीं है, खतरनाक वाली टोपी नहीं हैं, ये खतरे की घंटी वाले विधायक नहीं हैं."

लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अन्य कैबिनेट मंत्री भी शामिल हुए थे. कार्यक्रम में लखनऊ उत्तरी क्षेत्र से विधायक नीरज बोरा काले रंग की पहाड़ी टोपी लगाकर पहुंचे थे. जिसकी ओर इशारा करते हुए ब्रजेश पाठक ने सपा पर निशाना साधा.

'मेरा कोई भतीजा नहीं..', BJP में शामिल होने वाले अरविंद चौधरी पर बोले सपा सांसद

हर युवा को हाथ में होगा लैपटॉप

ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम आपके वोट की ताकत को जानते है. इसलिए सरकार ने अपने खजाने से आपको लैपटॉप और टेबलेट देने का काम किया है. इस सरकार में पूरे प्रदेश की सड़कें बढ़िया है. 24 घंटे बिजली आती है. सपा सरकार में एक सप्ताह दिन में और एक सप्ताह रात में लाइट आती थी. मेहमान घर नहीं आते थे.

सपा सरकार ने नौजवानों को अपराधी बनाया है. युवाओं को कट्टा फैक्ट्री की तरफ सपा सरकार ने भेजने का काम किया. पाठक ने कहा कि 26 जनवरी तक यूपी ने 1 लाख नौजवानों को नौकरी दी जाएगी. हमने युवकों को समझा है. हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश को और भी विकसित प्रदेश बनाएंगे.

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी गठबंधन के जरिए हमें और आपको बांटने का काम किया है. सपा गठबंधन लाकर उत्तर प्रदेश को जाति और धर्म के आधार पर बांटना चाहती है. वह प्रदेश को विखंडित करना चाहती है. उन्होंने आह्वान किया कि सभी छात्र एकजुट होकर बीजेपी को जिताने का काम करें.

25 लाख टैबलेट वितरण अभियान की शुरुआत

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश में युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरण अभियान की शुरुआत की गई है. यह वितरण स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत किया जा रहा है. सरकार के मुताबिक, इस योजना के तहत पहले भी लाखों युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं. अब 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरण के जरिए उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया जाएगा.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
13

Comments (0)

Login to join the conversation