Sagar News: धार्मिक यात्रा में दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की मौत, 6 घायल
Madhya Pradesh 09 Nov 2026, 01:35 PM

Sagar News: धार्मिक यात्रा में दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की मौत, 6 घायल

News Patrika
@newspatrika
Sagar Road Accident: मध्यप्रदेश के सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गोपालपुरा के पास भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब कार में सवार होकर लोग बरमान जा रहे थे। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, नरयावली थाना क्षेत्र के भैंसा गांव से करीब एक दर्जन लोग कार्तिक अमावस्या के अवसर पर अर्टिगा कार से बरमान जा रहे थे। इसी दौरान देवरी थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation