दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
17 Oct 2026, 07:22 PM

दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज

ABP News
@abpnews

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता यानी DA को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. त्योहारों का सीजन चल रहा है और अब कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार दिवाली से पहले DA बढ़ाने का ऐलान कर सकती है. इस बार महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी की उम्मीद है. अगर ऐसा होता है, तो कर्मचारियों का DA 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा. इसके साथ ही जुलाई से लागू होने वाली बढ़ोतरी का एरियर भी मिल सकता है.

हालांकि, अभी तक सरकार ने इस बढ़ोतरी पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है. 14 अक्टूबर को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भी DA बढ़ाने का ऐलान नहीं हुआ था. ऐसे में कर्मचारियों को अब अगले फैसले का इंतजार है.

कब होगा DA बढ़ोतरी का ऐलान?
केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बदलाव करती है. पहली बढ़ोतरी जनवरी से और दूसरी जुलाई से लागू होती है. जुलाई वाली बढ़ोतरी का ऐलान अक्सर सितंबर या अक्टूबर में किया जाता है.

इस बार भी कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सरकार दशहरा या उसके आसपास DA बढ़ाने का ऐलान कर देगी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है. अब दिवाली से पहले घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है. इस साल दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी. केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन भी DA और पेंशनर्स के महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं. कर्मचारियों के एक संगठन ने 16 अक्टूबर को देशभर में लंच के समय प्रदर्शन कर सरकार से लंबित किस्त का जल्द ऐलान करने की मांग की थी.

3% DA बढ़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी?
अगर सरकार 3% DA बढ़ाने की मंजूरी देती है, तो मौजूदा दर 60% से बढ़कर 63% हो जाएगी. इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के हिसाब से हर महीने मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़ जाएगा. जैसे अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपए है, तो अभी उसे 60% DA के हिसाब से हर महीने 10800 रुपए मिलते हैं. बढ़ोतरी के बाद 63% DA के हिसाब से 11340 रुपए मिलेंगे. यानी हर महीने 540 रुपए ज्यादा मिलेंगे.

बेसिक सैलरी

अभी 60% डीए

63% डीए होने पर

हर महीने कितना बढ़ेगा

18000 रुपए

10800 रुपए

11340 रुपए

540 रुपए

35400 रुपए

21240 रुपए

22302 रुपए

1062 रुपए

56100 रुपए

33600 रुपए

35343 रुपए

1683 रुपए

100000 रुपए

60000 रुपए

63000 रुपए

3000 रुपए

मिलेगा तीन महीने का एरियर?
DA बढ़ोतरी की घोषणा में देरी होने पर कर्मचारियों को एरियर मिलने की उम्मीद रहती है. इस बार कहा जा रहा है कि बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू हो सकती है. अगर सरकार इसे मंजूरी देती है, तो जुलाई, अगस्त और सितंबर के अंतर के पैसे एरियर के रूप में मिल सकते हैं. जैसे 18,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को 3% बढ़ोतरी से हर महीने 540 रुपए एक्स्ट्रा मिलेंगे. तीन महीने का हिसाब लगाएं, तो ये पैसे 1,620 रुपए होगी.

पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा?
DA बढ़ोतरी का फायदा सिर्फ नौकरी कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नहीं है. केंद्र सरकार के पेंशनर्स को भी महंगाई राहत यानी DR दी जाती है. अगर सरकार जुलाई 2026 की किस्त में बढ़ोतरी को मंजूरी देती है, तो पेंशनर्स की DR भी 60% से बढ़कर 63% हो सकती है.

मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation