25 Nov 2026, 03:52 PM
डॉक्टरों के लिए CRPF में नौकरी का मौका, 19 पदों पर निकली भर्ती
ABP News
@abpnews

मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर चुके और सरकारी सेवा में काम करने की इच्छा रखने वाले डॉक्टर के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने रोजगार का अवसर निकाला है. सीआरपीएफ निदेशालय ने देश भर में स्थित अपने अलग-अलग कंपोजिट हॉस्पिटल में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 19 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. खास बात यह है कि इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक इन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा.

15 दिसंबर को होगा वॉक इन इंटरव्यू

इस भर्ती प्रक्रिया में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं. चयनित डॉक्टर को प्रतिमाह 85,000 की सैलरी मिलेगी. वहीं ज्यादातर केंद्रों के लिए वॉक इन इंटरव्यू 15 दिसंबर 2026 को सुबह 9:00 बजे आयोजित किए जाएंगे, जबकि अवाडी, जगदलपुर और गांधीनगर केंद्रों के लिए इंटरव्यू की तारीख बदलकर 17 दिसंबर कर दी गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भर्ती से जुड़े दिशा निर्देश सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर देख सकते हैं.

किस हॉस्पिटल में कितनी रिक्तियां?

सीआरपीएफ के अलग-अलग कंपोजिट अस्पताल में 14 पोस्ट के तहत कुल 19 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें प्रयागराज, अवाडी, रायपुर, भोपाल, मुजफ्फरपुर, रामपुर, रांची, सिलचर और गांधीनगर के अस्पताल में सर्जन के 9 पदों पर भर्ती होगी. वहीं हैदराबाद, जम्मू, भुवनेश्वर और जगदलपुर में रेडियोलोजी पोस्ट के चार पदों पर भर्ती होगी. भोपाल और पुणे में 2 ऑप्थेल्मोलॉजी पोस्ट पर नियुक्ति होगी. वहीं रामपुर और रांची में एनेस्थीसिया के दो पदों पर भर्ती की जाएगी, जबकि रांची और सिलचर में प्रसूति एवं स्त्री रोग के दो पदों पर भर्ती होगी.

कितनी शैक्षणिक योग्यता जरूरी?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम 1956 के तहत मान्यता प्राप्त एलोपैथिक मेडिकल डिग्री और अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप पूरी होने का प्रमाण चाहिए. इसके अलावा संबंधित विषय में पीजी डिग्री के साथ 1.5 ईयर का एक्सपीरियंस या पीजी डिप्लोमा के साथ 2.5 साल का एक्सपीरियंस होना जरूरी है. वहीं वॉक इन इंटरव्यू की तारीख तक उम्मीदवार की आयु 70 वर्ष से कम होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-MBA करने वालों के लिए जरूरी खबर, NTA ने जारी किया CMAT 2027 का शेड्यूल

कितनी दी जाएगी सैलरी?

इन पदों पर चयनित तो उम्मीदवारों को 85,000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी. वहीं अनुबंध की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार का यात्रा या दैनिक भत्ता देय नहीं होगा. अधिसूचना में किसी तरह की आवेदन फीस का भी जिक्र नहीं किया गया है.

इंटरव्यू शामिल होने की प्रक्रिया

इस भर्ती में अवाडी, जगदलपुर और गांधीनगर के कंपोजिट अस्पतालों के लिए इंटरव्यू के तारीख 15 दिसंबर से बढ़ाकर 17 दिसंबर कर दी गई है. वहीं इसमें जगह वही रहेगी. इसके अलावा दूसरे सभी केंद्रों और पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू पूर्व निर्धारित तारीख यानी 15 दिसंबर को ही होंगे. वहीं इंटरव्यू देने जाते समय उम्मीदवारों को संबंधित कंपोजिट अस्पताल में अपने साथ एक सादे कागज पर आवेदन पत्र जिसके ऊपर पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखा हो, डिग्री, आयु प्रमाण पत्र और एक्सपीरियंस लेटर सहित सभी संबंधित डॉक्यूमेंट की मूल कॉपी व फोटोकॉपी और हाल ही की तीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जानी होगी. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार rect.crpf.gov.in पर विजिट कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 01124368630 पर कांटेक्ट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-NDA 2027 में एडमिशन के लिए UPSC ने खोला रास्ता, देखें पूरा शेड्यूल

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3
Comments (0)