दमोह में मगरमच्छों की दहशत! एक जाल में फंसा, दूसरा पकड़ने के लिए चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
Madhya Pradesh 13 Oct 2026, 08:05 PM

दमोह में मगरमच्छों की दहशत! एक जाल में फंसा, दूसरा पकड़ने के लिए चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

News Patrika
@newspatrika
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के अंतर्गत आने वाली जबेरा तहसील के ग्राम पुरेनहाऊ और सुरई के नाले में पिछले कुछ दिनों से मगरमच्छों की मौजूदगी के कारण ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि, पुरेनहाऊ ग्राम के पास स्थित तालाब में पिछले एक हफ्ते से भी अधिक समय से एक विशालकाय मगरमच्छ डेरा डाले हुए है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना लगातार फॉरेस्ट टीम को दी जा रही है, लेकिन मगरमच्छ अत्यधिक बड़ा होने के कारण वो बार-बार चकमा दे रहा है और वन विभाग की टीम को अब तक उसे रेस्क्यू करने में सफलता नहीं मिल सकी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation